
भोपाल. खनिज भंडारण से परिपूर्ण मध्य प्रदेश की धरती जल्द ही सोना उगलने वाली है। आपकों सुनकर हैरानी होगी, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। खनिज विभाग के विशेषज्ञों ने सूबे के सिंगरौली जिले में स्थित गुरहर पहाड़ पर सोने की विशेष खदान की खोज की है। जीएसआई के सर्वे रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने इस खदान की नीलामी करने की तैयारी में है।
जानकारों की मानें तो अबतक विश्व के बेहतरीन हीरों की पहचान मध्य प्रदेश से जुड़ी है। लेकिन, अब जल्द ही सोने की खदानों के लिए मध्य प्रदेश मशहूर हो जाएगा। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। सामान्य तौर इस पथरीले इलाके में बीते दो वर्षों से सोना कोजा जा रहा है। इसमें भारत सरकार के भू - विज्ञानियों की मदद भी ली गई।
एक टन पत्थर में मिलेगा इतना सोना
भारत सरकार के भू - विज्ञानियों का मानना है कि, सिंगरौली के गुरहर पहाड़ पर मिली सोने की खदान से एक टन पत्थर निकालने पर उसमें 1.03 ग्राम सोना मिल सकेगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। भू विशेषज्ञों से मिली हरी झंडी के बाद अब प्रदेश सरकार इसकी नीलामी कार्य में जुट गई है। खनिज विभाग के अफसर इसकी तैयारी कर रहे हैं।
2002 से प्रदेश में चल रही सोने की खोज
आपको बता दें कि, बीते 20 वर्षों से यानी वर्ष 2002 से मध्य प्रदेश में खनिज विज्ञानी सोने की खोज कर रहे थे। लेकिन अब जाकर जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। आपको बता दें कि, सिंगरौली के अलावा मध्य प्रदेश के कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिले में भी सोने की खोज की जा रही है।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल