सिंगरौली

जिले में आचार संहिता लगते ही वाहनों की जांच पड़ताल शुरू

कोतवाली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 11:54 PM IST
impose code of conduct start checking of conveyance
impose code of conduct start checking of conveyance

सिंगरौली. आगामी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाल मनीष त्रिपाठी ने रविवार की शाम यूपी एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के वाहनों की जांच परख शुरू किया। वहीं वाहनों में लगे झण्डा पोस्टर को भी निकालते हुए वाहन मालिकों को कड़ी हिदायत दी है। दरअसल शनिवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना लागू कर दिया है। इसके परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक ने वाहनों का सघन जांच अभियान करने के निर्देश दिये। कोतवाल मनीष त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ बरसोता बार्डर पर एसडीएम की मौजूदगी में यूपी एवं सीजी वाहनों की जांच-परख किया है।

इधर-अनुमति के बाद की गई कारवाई अनुचित : रानी
विधानसभा चुनाव के लिये आचार संहिता प्रभावशील होने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल की इनोवा गाड़ी से ध्वनि यंत्र को हूटर, सायरन के रूप में प्रयोग किये जाने के मामले में की गयी कार्यवाही से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आक्रोशित हैं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही सत्ताधारी दल के इशारे पर की गयी है। इस मामले को लेकर पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुये आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की।

आप प्रत्याशी ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
आम आदमी पार्टी सिंगरौली विधानसभा की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह कार्यवाही भाजपा के इशारे पर की गयी है। उन्होंने कहा कि उनके वाहन में न तो हूटर लगा है और न ही सायरन। जिसे प्रशासन हूटर, सायरन बता रहा है वह वाहन का ध्वनि यंत्र है। इनोवा वाहन का बकायदा परमीशन एसडीएम सिंगरौली द्वारा 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिये दिया गया है। बावजूद एसडीएम तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही करना समझ से परे है। आम आदमी पार्टी की सिंगरौली में बढ़ती लोकप्रियता से सभी दल भयभीत हो गये हैं और इस तरह की हरकतों पर उतारु हैं। कहा कि वाहन जब घर में खड़ा था ऐसी स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही किया जाना अशोभनीय है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देते हुये आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Published on: