
Nidhi Tiwari case update: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी मामले को आज यानी शनिवार को एक हफ्ते पूरे हो चुके है लेकिन पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। निधि के परिजन जिस युवक सोनू सिंह पर प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस उस तक भी नहीं पहुंच पाई है।
बता दें कि, सोनू सिंह की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई है। पुलिस की जांच इस बिंदु के इर्द-गिर्द अटकी हुई है। सोनू की तलाश में दिल्ली गई पुलिस बैरंग लौट आई है। अब पुलिस की एक टीम झारखंड भेजी गई है। झारखंड का पता मोरवा की एक होटल में मिले उसके आधार कार्ड से चला था।
पुलिस द्वारा शनिवार शाम की घटना के बाद ही निधि का मोबाइल फोन जब्त किया गया ताकि उससे कोई सुराग मिल सके। लेकिन मोबाइल का पैटर्न लॉक सिंगरौली में खुल ही नहीं सका। उसे लेकर पुलिस को रीवा तक जाना पड़ा। मोबाइल से क्या मिला, यह पुलिस ने उजागर नहीं किया है।
निधि की मां और बहन के बयान के आधार पर पुलिस निधि के दोस्त सोनू सिंह की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि सोनू सिंह से बातचीत के दौरान ही निधि ने शनिवार को घटना को अंजाम दिया था। निधि और सोनू के बीच अंतिम क्षणों में क्या हुआ, यह पता नहीं चल सका। अलबत्ता मां और बहन ने सोनू सिंह पर निधि को प्रताड़ित करने और अपमान करने का आरोप लगाया है।