सिंगरौली

‘रहने दो…मर जाएगा’, जिला कोर्ट परिसर में वकीलों ने युवक को बेरहमी से पीटा, पत्थर भी मारे

Lawyers beat youth video viral: जिल न्यायालय परिसर में वकिलों ने युवक को बेरहमी से पीटा। पत्थर से भी किया हमला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
2 min read
May 25, 2026
Lawyers beat youth video viral district court premises mp news
Lawyers beat youth video viral (फोटो- Patrika.com)

Lawyers beat youth video viral: मध्य प्रदेश से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिला कोर्ट परिसर में एक युवक के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं विवाद के दौरान युवक पर पत्थर से भी हमला किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। जिसमें 'रहने दो…मर जाएगा' जैसे शब्द सुनाई दे रहे हैं।

कुर्सियों पर बैठने को लेकर भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, विवाद सिंगरौली के न्यायालय परिसर में वकील के चेंबर के बाहर रखी कुर्सियों पर दो युवकों के बैठने से शुरू हुआ। अधिवक्ता आकेश वर्मा ने युवकोंं को वहां से हटने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि युवकों ने अधिवक्ता के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ वकीलों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवक जमीन पर गिर गया लेकिन विवाद कुछ समय तक चलता रहा। विवाद को बढ़ता देख अधिवक्ता आकेश वर्मा ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया।

वकील की गुहार सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य साथी वकील भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। उनमें से एक युवक तो किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, दूसरा युवक वकीलों की भारी भीड़ के बीच घिर गया। इसके बाद वकीलों ने युवक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी।घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कार दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक वकील युवक पर पत्थर से भी हमला करने की कोशिश कर रहा है।

दोनों पक्ष की तरफ से की गई शिकायत

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं मामले की शिकायत दोनों पक्ष से थाने में शिकायत की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है तथा मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बनी रही।

Updated on:
25 May 2026 08:03 pm
Published on:
25 May 2026 08:03 pm