महिला तीन बच्चों की मां है। अपने तीनों बच्चों को लेकर शनिवार को वह युवक के घर चली गई।
सिंगरौली. पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादीशुदा महिला को प्यार हो गया। दोनों पिछले करीब दो वर्ष से एक - दूसरे के संपर्क मेंं थे। अंतत: शादी करने का फैसला लिया और शनिवार को शादी कर ली। महिला तीन बच्चों की मां है। अपने तीनों बच्चों को लेकर शनिवार को वह युवक के घर चली गई।
ममता सोनी उम्र २५ वर्ष बैढऩ गनियारी पति कैलाश सोनी एवं तीन बच्चों के साथ रहती थी। आस - पड़ोस के लोग बताते हैं कि कैलाश शराब का नशा करता है। जिसकी वजह से उसका और उसके पत्नी का अक्सर विवाद होता था। फिर भी दोनों अपने बच्चों को लेकर एक साथ गनियारी मे रहते थे।
राहुल सोनी पिता अशोक कुमार सोनी निवासी बैढऩ का ममता सानी से संपर्क था। दोनों एक - दूसरे को खूब चाहते थे। दोनों के बीच प्यार इतना गाढ़ा हुआ कि राहुल ज्यादा समय तक ममता से दूर नहीं रह पा रहा था। यही वजह है कि उसने पिछले वर्ष गनियारी में ममता के घर के समीप किराए में कमरा लेकर रहने लगा। इसी बीच दोनों का एक - दूसरे से संपर्क बना रहा। ममता सोनी राहुल को जितना चाहती उतना ही राहुल भी उसे चाहता। धीरे - धीरे मोहल्ले वालों को भी पता चल गई। अंतत: राहुल सोनी ने ममता के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसे ममता ने स्वीकार कर लिया।
राहुल ममता के तीनों बच्चों को भी अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया। राहुल पेशे से ड्राइवर है। वह ममता को बहुत पहले से जानता था।
शनिवार को दोनों ने शादी कर ली। ममता अपने तीनों बच्चों को लेकर राहुल के यहां चली गई।
हुई थी मारपीट
करीब एक हफ्ते पहले रात के अंधेरे में कैलाश सोनी के साथ अज्ञात लोगों ने धक्का - मुक्की की थी। उस समय कैलाश सोनी शराब के नशे में था। आस - पास के लोगों ने इस घटना को प्यार से ही जोड़ा। मुहल्ले वालों को लगने लगा कि प्यार के चक्कर में किसी दिन बड़ी घटना न हो जाए। हालांकि इस घटना की रिपोर्ट थाने में नहीं की गई थी।