सिंगरौली

शादी के 23 दिन बाद…पत्नी ने पति को मायके बुलाया और प्रेमी को दे दी ‘लोकेशन’

mp news: युवक की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी व उसके साथी ने शव को बाइक के नीचे दबा दिया था जिससे पुलिस को हादसा लगे।

2 min read
wife plans husband murder with lover 23 days after marriage

mp news: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक पत्नी ने शादी के महज 23 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। घटना जिले के मझौली थाना इलाके की है जहां 8 मार्च को रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बाइक के नीचे दबा मिला था। शुरूआत में मामला हादसा लग रहा था लेकिन पुलिस की तफ्तीश में आरोपियों के जुर्म का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

8 मार्च को मिला था शव

मझौली थाना इलाके के रजिनिया कटरा जंगल के पास 8 मार्च को एक युवक का शव सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला। घटनास्थल को देखकर शुरुआत में पुलिस को हादसा लगा लेकिन शव पर चोट के निशान और परिस्थितियों ने हत्या की आशंका बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। मृतक की पहचान खंतरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अजय वैश्य के तौर पर हुई थी। जिसकी शादी 12 फरवरी को गननई गांव की रहने वाली उमा के साथ हुई थी।

पत्नी ने मिलने बुलाया और प्रेमी को दी 'लोकेशन'

पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो पता चला कि शादी से पहले से ही अजय की पत्नी उमा का शादी के पहले से अमर बहादुर नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इसी आधार पर जब पुलिस ने पत्नी उमा से पूछताछ की तो जुर्म की साजिश का पर्दाफाश हो गया। आरोपी पत्नी उमा ने बताया कि उसने 7 मार्च को पति अजय को मायके बुलाया था। अजय बाइक से मायके गननई गांव के लिए निकला। इसी बीच आरोपी पत्नी उमा ने अपने प्रेमी अमर बहादुर को पति के आने के बारे में बता दिया।

हत्या कर शव बाइक के नीचे दबाया

आरोपी प्रेमी अमर बहादुर ने साथी चंद्रप्रताप के साथ रजिनिया कटरा जंगल में अजय को रोका और फिर पहले तो गमछे से उसका गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की। अजय की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अजय के शव को उसकी ही बाइक के नीचे सड़क किनारे दबा दिया। जिससे पुलिस को लगे कि अजय की मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन पुलिस की तफ्तीश में आरोपियों का जुर्म बेनकाब हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी उमा उसके प्रेमी अमर बहादुर व उसके साथी चंद्रप्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

पैरों से लिपटकर बच्चे कहते रहे, ‘पापा ऐसा मत करो, रुक जाओ’, लेकिन नहीं माना पिता..

Published on:
10 Mar 2026 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर