सिंगरौली

14 घन मीटर की टीपी पर 30 घन मीटर रेत लेकर थानों के सामने से गुजर रहे वाहन

पूर्व सरपंच रमापति शुक्ला बताते हैं कि वाहन ओवर लोड रेत लेकर गुजरते हैं लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 4:42 PM IST
Overload and illegal sand transport
Overload and illegal sand transport

सिंगरौली. पुलिस के सहयोग से रेत कारोबारी परिवहन में बड़ा खेल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 14 घन मीटर की टीपी पर 30 घन मीटर रेत वाहनों में भरी जा रही है और उसका परिहवहन हो रहा है। खनिज एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है लेकिन वे कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

जियावन एवं गढ़वा थाने के सामने से वाहन ओवर लोड रेत लेकर गुजरते हैं लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। रेत के ओवर लोड परिवहन को लेकर पिछले कुछ महीनों से एक भी कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जाता है कि कार्रवाई के नाम पर महीने में एक-दो ट्रैक्टर पकड़कर कोरम पूर्ति की जाती है, जबकि बड़ा खेल तो हाइवा एवं ट्रकों में हो रहा है।

देवसर के मजौना निवासी पूर्व सरपंच रमापति शुक्ला बताते हैं कि जियावन थाने से करीब चार किमी. दूर पर ढोंगा रेत खदान है। वहां खुलेआम महान नदी में पोकलैंड मशीन लगाकर गहरे पानी में रेत का खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्ई महीनों से चल रहा है। न तो खनिज विभाग के अधिकारी और नहीं पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है। इसी प्रकार मजौन से भी ओव्हर लोड रेत लेकर हाइवा एवं ट्रक गुजरते हैं। बताया कि करीब - करीब सभी वहानों के पास 14 घन मीटर की टीपी होती है लेकिन उनमें रेत 30 घन मीटर भरी जाती है।

IMAGE CREDIT: patrika

हाइवा और ट्रक में ओवर लोड
रमापति कहते हैं कि रेत खदान ढोंगा मेंं लीज एरिया से बाहर महान नदी के गहरे पानी मेंं पोकलेन मशीन से रेत का खनन हो रहा है, जिससे जलीय जीवों की मौत हो रही है। नदी के किनारे खेती करने वाले लोग भी रेत कारोबारियों से परेशान हैं। जहां भूमि स्वामी खेती करते हैं वहां की मिट्टी का कटाव हो रहा है एवं वाहनों से खेती को रौंदा जा रहा है। रेत कारोबारियों के गुर्गे गांव के लोगों से विवाद एवं मारपीट भी कर रहे हैं।

संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि हाइवा वाहन में 20 घन मीटर रेत भरी जाती है। वहीं बड़ी गाड़ी ट्रक में 35 घन मीटर रेत भरी जाती है। जबकि इनके पास टीपी परमिट 14 घन मीटर रेत की होती है। ओवरलोड कर न केवल खनिज विभाग को नुकसान पहुंचाते हैं राजस्व की भी हानि होती है। यह पुलिस एवं खनिज विभाग की सह पर होता है।

पुलिस पर धमकाने का आरोप
गढ़वा पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने रेत के अवैध करोबारियों पर सह देने का आरोप लगाया। ढटरा गांव के लोगों ने पिछले दिनों ऐसा ही आरोप लगाया था। हालांकि वहां रेत कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। इसके साथ ही चितरंगी थाना क्षेत्र के चिकनी, धरौली, वर्दी में अवैध रेत खनन हो रहा है। सोन घडियाल परीक्षेत्र होने के बावजूद यहां खनन हो रहा है। चितरंगी थाने के सामने से भारी वाहन गुजरते हैं

Updated on:
26 Feb 2018, 4:42 PM IST
Published on: