सिंगरौली

कागज पर बांट दिए ग्राम स्वराज योजना के 20 हजार एलइडी बल्ब

देवसर, चितरंगी में एक भी व्यक्ति को नहीं मिला एलइडी बल्ब
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 12:19 PM IST
Unnat Jyoti by Affordable LEDs
Unnat Jyoti by Affordable LEDs

सिगरौली. ग्राम स्वराज के तहत जिले भर के तीन सौ 72 गांव में 29 हजार 760 एलइडी बल्ब वितरण की योजना तैयार की गई थी। 15 अगस्त के पहले बल्ब का वितरण करना था। यह बल्ब चयनित गांव के लोगों को 60 रुपए में उपलब्ध कराया जाना था। जि मेदारों ने बल्ब वितरण के पहले ही कागज दुरुस्त कर लिए। अभी तक महज बैढऩ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में लोगों को बल्ब दिया गया है लेकिन जि मेदारों ने कागज पर चितरंगी एवं देवसर में भी बल्ब का वितरण कर दिया।

जबकि हकीकत यह है कि चितरंगी और देवसर में अभी वितरण शुरू भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद कागज पर देवसर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 12 हजार से ज्यादा बल्ब का वितरण दर्ज किया गया है। इसी प्रकार चितरंगी में 10 हजार से ज्यादा बल्ब का वितरण कागज पर बताया गया है। जो लक्ष्य का पूरा होना बता रहा है।

जिले में आए महज 14 हजार बल्ब
जिला पंचायत के सूत्रों की मांने तो जिस फर्म से बल्ब मगाए गए हैं। रविवार तक उसने महज 14 हजार बल्ब का ही वितरण जिले में किया है। जबकि सरकारी रिकार्ड में 32 हजार 938 बल्ब का वितरण होना बताया जा रहा है। ग्राम स्वराज योजना की साइट पर भी यह आंकड़े मौजूद हैं। जिस पर झूठा आंकड़ा दर्ज किया गया है। ग्राम स्वराज योजना की साइट पर दर्ज आंकड़े भी झूठ बोल रहे हैं। उन आंकड़ों के मुताबिक जिले में लक्ष्य के मुताबिक शत प्रतिशत बल्ब का वितरण हो चुका है।

60 रुपए में देना है लोगों को
ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के 372 गांव का चयन किया गया है। इन बल्ब का वितरण उसी गांव में करना है। चिन्हींत गांव के अलावा अन्य स्थानों पर बल्ब का वितरण नहीं करना है। 60 रुपए देकर संबंधित गांव के लोग बल्ब ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज योजना के तहत सरकार गरीब लोगों को बाजार दर से सस्ते में एलइडी बल्ब उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बल्ब का वितरण कर रही है। जिससे बिजली की फिजूल खर्ची से बचा जा सके। बाजार में ये बल्ब १५० से ज्यादा की दर पर मिलते हैं।

...

देवसर ब्लॉक में अभी एलइडी बल्ब का वितरण नहीं हुआ है। कितने बल्ब का वितरण होना है इसकी भी जानकारी हमें नहीं है। बल्ब का वितरण होना है। रविवार तक बल्ब अपने यहां आया नहीं है। कुछ दिनों में बल्ब मिलने की संभावना है। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
बीके सिंह, सीइओ देवसर

...

हमें 10 हजार बल्ब मिले हैं लेकिन अभी हमने वितरण नहीं कराया है। समूहों के माध्यम से बल्ब को चयनित ग्राम पंचायतों में ६० रुपए में बिक्री करना है। फिलहाल अभी हम समग्र स्वच्छता अ िायान में व्यस्त हैं। जल्द ही ग्राम पंचायत में वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
टरुण कुमार रहंगडाले, सीइओ चितरंगी

Published on: