2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष करा रहा था डीजल चोरी

वाहन से 400 लीटर डीजल जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Rajiv Jain

•

Updated: 21 Aug 2018, 10:47 AM IST

BJYM District Vice President in Diesel Theft in Singrauli

BJYM District Vice President in Diesel Theft in Singrauli

सिंगरौली. एनसीएल की परियोजनाओं से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डीजल चोरी करा रहा था। इसका खुलासा शनिवार की देररात विंध्यनगर पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी के पिकअप वाहन एमपी 66 जी 1737 को शनिवार की रात जयंत चौकी क्षेत्र में पकड़ा। वाहन की तलाशी ली गई तो करीब 400 लीटर डीजल मिला। चालक से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस वाहन व चालक को लेकर विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी पहुंची। पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने धारा 285 ताहि 3/7 इसी एक्ट का 1 के तहत मामला दर्ज किया। जिला उपाध्यक्ष के वाहन पर कार्रवाई करने के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन मामला दर्ज होने के कारण बात नहीं बन सकी। इसके बाद रसूख का दबाव बनाया गया। सोमवार की दोपहर जिला उपाध्यक्ष तिवारी एसपी कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि पिकअप वाहन में रखा डीजल अवैध नहीं है। उन्होंने एसपी रियाज इकबाल से शिकायत करते हुए जांच की मांग की।

यह था पूरा मामला

विन्ध्यनगर पुलिस ने शनिवार की देर रात पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 6 6 जी 1737 को पकड़ा। जिसमें 400 लीटर डीजल बरामद हुआ। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डीजल की चोरी करा रहा था। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। जहां उसके खिलाफ धारा 28 5 ताहि 3/7 ईसी एक्ट का 1 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन एनसीएल से लेकर आ रहा है। मामले में भारी दबाव के बाद पुलिस ने भी लीपापोती कर रफा दफा कर दिया।

जयंत चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ साजिश की है। कुछ तथाकथित पुलिसकर्मियों ने निगाही एलएनटी कंपनी में अपने वाहनों को लगा रखा है। उसी कंपनी में एक पिकअप वाहन हमारा चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर डीजल चोरी के प्रकरण में फंसा दिया है।
मुकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो

पिकअप वाहन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के नाम से है। वाहन से डीजल चोरी किया जाता था। शनिवार की देररात पिकअप वाहन को जब्त कर 400 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया।
रामायण मिश्रा, चौकी प्रभारी जयंत