सिरोही

तीन अस्पतालों में २४ लाख के उपकरणों की स्वीकृति

डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट...

2 min read
Jul 12, 2018
sirohi
sirohi

ग्रामीण मरीजों को राहत मिलेगी
सिरोही. जिला मुख्यालय के टीबी चिकित्सालय, सरूपगंज सीएचसी तथा पिण्डवाड़ा सीएचसी में आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब इनमें उपकरण नहीं होने के कारण वापस नहीं लौटना पड़ेगा।
तीनों स्थानों पर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से २४.५९ लाख रुपए के उपकरणों की स्वीकृति जारी की गई।
जिला प्रमुख एवं फाउण्डेशन की अध्यक्ष पायल परसरामपुरिया ने बताया कि जिला मुख्यालय पर टीबी चिकित्सालय में काफी समय से लंग्स फंक्शन टैस्ट मशीन नहीं होने से जांच में बाधा आ रही थी, इसके लिए ४.२६ लाख की स्वीकृति दी है।
पिण्डवाड़ा सीएचसी में लम्बे समय से एक्स-रे मशीन के अभाव में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिस पर १७.२९ लाख की स्वीकृति जारी की।
सरूपगंज में आक्सीजन सिलेण्डर सैन्ट्रल पाइप के लिए ३.०४ लाख की स्वीकृति जारी की है। जिला प्रमुख की ओर से तीनों स्वीकृति के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
इससे पहले जिला प्रमुख ने जावाल से पोसालिया तक 19 किमी तक सड़क चौड़ी करने के लिए ६ करोड़ की स्वीकृति जारी की थी।

भैसासिंह क्षेत्र में पत्थर से भरे ३ ट्रैक्टर पकड़े
सिरोही. वन विभाग की ओर से अवैध खनन की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार देर शाम प्रशिक्षु मंडल वन अधिकारी ने आबूरोड के भैसासिंह क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया।
उपवन संरक्षक संग्रामसिंह कटियार ने बताया कि आबूरोड क्षेत्र में आए दिन अवैध खनन की शिकायत पर प्रशिक्षु उपवन संरक्षक गौरव गर्ग, रेंजर गजेन्द्रसिंह तथा वनपाल चन्द्रशेखर ने गश्त के दौरान ट्रैक्टर जब्त किए। कटियार ने बताया कि विभाग की ओर से आबूरोड, पिण्डवाड़ा तथा रोहिड़ा में सघन अभियान चलाया जाएगा।
बजरी भरा ट्रैक्टर जब्त
रेवदर. थानाधिकारी ने करौटी में अवैध रूप से बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त किया। थानाधिकारी बाबूराम चौधरी ने मंगलवार रात्रि गश्त के दौरान करौटी निवासी अशोक कुमार पुत्र वगताराम जोगी ट्रैक्टर में बजरी भरकर ले जा रहा था। खनन विभाग को सूचना दी गई। खनन विभाग ने 26 ,750 रुपए जुर्माना वसूला। इसके बाद बुधवार को दिनभर नदी-नालों मे ट्रैक्टरों की आवाजाही बंद रही।

Published on:
12 Jul 2018 09:53 am