सिरोही

होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा भालू… करता रहा इंतजार, नहीं आया अटेंडेट तो गुस्से से निकला बाहर, देखें वीडियो

माउंट आबू के ढुंढई रोड पर स्थित एक होटल की घटना, रिसेप्शन में खाने की तलाश में पहुंचा भालू, काफी देर तक इधर-उधर सूंघता रहा, कुछ न मिला तो वापस लौटा, CCTV में कैद हुई घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 4:01 PM IST
bear enter in hotel

माउंट आबू। राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में भालू दिखना आम बात है। अकसर भालू खाने की तलाश में यहां जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही वाकया यहां एक होटल में देखने को मिला। जहां भालू होटल के रिसेप्शन पर काफी देर तक घूमता रहा, लेकिन जब वहां कोई नहीं मिला तो वापस जंगल लौट गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जानकारी के अनुसार भालू माउंट आबू के ढुंढई रोड पर स्थित एक होटल में देर रात पहुंचा था। यहां वह सीधा रिसेप्शन रूम में पहुंचा, यहां वह लगभग पांच मिनट तक रहा। भालू की सारी हरकतें वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

क्या है वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक भालू होटल के रिसेप्शन के दरवाजे को धकेलकर अंदर घुस गया। यहां वह आस-पास रखे सामान को सूंघता रहा। शायद वह कोई खाने पीने की चीजें ढूंढ़ता रहा था। वह यहां रखे सोफे पर भी चढ़ गया। इस दौरान वहां रखा एक-दो सामान गिर भी गया। जब भालू को वहां अपने काम का कुछ न मिला तो वह वापस उसी दरवाजे से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान भालू ने वहां कोई तोड़ फोड़ नहीं की और न ही किसी तरह का उग्र व्यवहार किया।

Updated on:
23 Jul 2025, 4:01 PM IST
Published on: