सिरोही

Holika Dahan 2024 : 24 मार्च को भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2024 : रंगों का त्योहार होली आने में चंद दिन शेष हैं। होली को लेकर सिरोही में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं।
2 min read
Mar 22, 2024
holika_dahan_2024.jpg

holika dahan 2024 : रंगों का त्योहार होली आने में चंद दिन शेष हैं। होली को लेकर सिरोही में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं। होली पर सिरोही के बाजार में तरह-तरह की पिचकारियां सज गई हैं। इस बार होलिका दहन का पर्व 24 मार्च को और धुलंड़ी 25 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के दिन इस बार भद्रा रहेगी।

पंचांग के अनुसार 24 मार्च को शाम 6.33 बजे से 7.53 बजे तक भद्रा पूंछ में रहेगी। इससे होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.12 बजे से रात 12.07 बजे तक के बीच होगा। अगले दिन रंग वाली होली यानी धुलंडी मनाई जाएगी। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 9.56 से रात 11.10 बजे तक रहेगी। ऐसे में भद्रा समाप्ति पर होलिका दहन होगा। होली पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में भी इसकी दस्तक दिखाई देने लगी है।

24 को होलिका दहन, 25 को धुलंडी
सिरोही के पण्डित अशोक सारणेश्वर ने बताया कि होली के एक सप्ताह पूर्व होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस बार होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो गए। 24 मार्च से पांच दिवसीय रंगोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। 25 मार्च को धुलंडी पर्व मनाया जाएगा। धुलंडी पर लोग रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली मनाएंगे। भद्रा में होलिका दहन नहीं करना चाहिए, इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाना चाहिए।

होली पर रहेगा चन्द्र ग्रहण
होलिका दहन के दिन 25 मार्च को मांद्य चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। विश्व के अन्य देशों में यह कई जगह दिखेगा। भारत में चन्द्र ग्रहण नहर नहीं आने से इसके सूतक आदि का पालन नहीं होगा। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 9.56 से रात 11.10 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए वृद्धि योग
फाल्गुन पूर्णिमा की मध्यरात्रि को देवी लक्ष्मी की 21 कोड़ियां हल्दी में रंग कर अर्पित करें और प्रात:काल उठकर सुबह उसे तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रख दें, इससे घर में सदा माता लक्ष्मी का वास रहता है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका की पूजा करते समय खीर का भोग करने से धन के भण्डार हमेशा भरे रहते है। यह कार्य सभी को करना चाहिए, जिसके कार्य नहीं हो रहे हो और कहीं बाधा उत्पन्न हो रही हो, इसलिए यह कार्य अवश्य करें।

Updated on:
22 Mar 2024 01:23 pm
Published on:
22 Mar 2024 12:59 pm