सिरोही

बस के टायर के नीचे आई महिला की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को कुचला

आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति के टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस के पिछले टायर के नीचे आने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रीको थाने से उप निरीक्षक पुखराज मौके पर पहुंचे व घायल को सरकारी अस्पताल भेजा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2024, 3:29 PM IST
bus_bike_crushed_.jpg

आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति के टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस के पिछले टायर के नीचे आने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रीको थाने से उप निरीक्षक पुखराज मौके पर पहुंचे व घायल को सरकारी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार फालना डिपो की देसूरी-आबूरोड-अहमदाबाद बस आबूरोड से अहमदाबाद जा रही थी। इसी दौरान एलआईसी कट से मुख्य लेन पर जा रहे बाइक सवार बस के पिछले टायर के नीचे आ गए। दुर्घटना में बाइक सवार उपला खापा अमीरगढ़ सकूरी उर्फ सकी बेन (48) पत्नी उमाभाई गरासिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका के पति उमाभाई पुत्र मोतीभाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया। मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें : खतरनाक हादसा: ट्रक के टक्कर मारने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, 20 विद्यार्थी घायल


Published on: