8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरनाक हादसा: ट्रक के टक्कर मारने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, 20 विद्यार्थी घायल

Rajasthan News:जयपुर-अजमेर रोड के बड़ के बालाजी तिराहे पर शनिवार को ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों से विद्यार्थियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 21 Jan 2024, 9:03 AM IST

truck_hit_school_bus.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Road Accident: जयपुर-अजमेर रोड के बड़ के बालाजी तिराहे पर शनिवार को ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों से विद्यार्थियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बीस विद्यार्थी घायल हो गए। सात बच्चों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांझारिया स्थित निजी स्कूल की बस विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही थी। बस अजमेर रोड पर बड़ के बालाजी तिराहे को पार कर रही थी। इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस अधिकारियों से तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने व दो साल से बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट को शुरू कराने की मांग की। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे बगरू एसीपी अनिल शर्मा व बगरू थाना अधिकारी हरीश सोलंकी ने समझाइश की, लेकिन लोग मांगों पर अड़े रहे। बाद में आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटा दिया।