सिरोही

लोगों ने किया विरोध तो रुका मोबाइल टावर का कार्य, क्यां हैं मामला जानने के लिए खबर पर क्लिक करें…

- आबूरोड के वार्ड 28 का मामला
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

आबूरोड. शहर के वार्ड-28 धोबीघाट में चांदमारी रोड पर मंगलवार शाम खाली भूखंड पर मोबाइल फोन टावर लगाने पर आसपास के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने अधिकारियों को सूचना देकर कार्य रुकवाने की मांग की। सूचना पर नायब तहसीलदार व आरआई मौके पर पहुंचे व टावर का कार्य रोका। भूखंड मालिक को दस्तावेज, एनओसी आदि पत्रावलियां प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया।
जानकारी के अनुसार एक निजी मोबाइल कम्पनी की ओर से मंगलवार शाम को धोबीघाट स्कूल के पास आवासीय क्षेत्र में टावर लगाने का कार्य शुरू किया गया। इस पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लोगों ने भूखंड मालिक से कार्य रुकवाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई व विवाद बढऩे पर तहसील कार्यालय में सूचना दी गई। नायब तहसीलदार मंगलाराम व आरआई भंवरसिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे। पूर्व पार्षद राधेश्याम शाक्य, राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
दस्तावेज मांगे...
भूखंड मालिक को दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हंै। तब तक कार्य रुकवाया गया है।
- मंगलाराम, नायब तहसीलदार, आबूरोड

Updated on:
16 Oct 2018 08:31 pm
Published on:
16 Oct 2018 08:31 pm