सिरोही

जनसुनवाई में पंचायत की कार्यशैली पर उठाई अंगुली, कहा- कागजों में ही ओडीएफ घोषित

नया सानवाड़ा में अतिक्रमण की भरमार

2 min read
नया सानवाड़ा में आयोजित जन सुनवाई में मौजूद विधायक व ग्रामीण।

नया सानवाड़ा. यहां अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को हुई जनसुनवाई में ग्रामीण समस्याएं नहीं सुलझने से नाराज नजर आए। साथ ही, पंचायत की कार्यशैली पर भी अंगुली उठाई। ग्रामीण बोले-ग्राम पंचायत ओडीएफ होने पर भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। विधायक जी! आपकी सरकार की योजना विफल हो रही है। पंचायत कागजों में ही खुले में शौच मुक्त हो पाई है। लोगों ने अपने पैसों से शौचालय बना दिए मगर भुगतान नहीं हुआ। ऐसे कैसे पूरा होगा प्रधानमंत्री का सपना।
जन सुनवाई में विधायक समाराम गरासिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरपतसिंह, उपाध्यक्ष गोपसिंह बालिया, महामंत्री थानाराम प्रजापत, मगन लौहार, सरपंच ईश्वरसिंह दहिया मौजूद थे।
सदस्य गोविन्द सिंह राणावत ने बताया कि हर तरफ अतिक्रमण हैं। गलियां, तालाब, कृषि कुओं पर जाने के रास्ते बन्द हो गए हंै। हैण्डपम्प खराब होने से भटकना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर विधायक ने सात दिन में रोड लाइट चालू करवाने की बात कही।

नहीं आते सचिव
वार्ड मेम्बर दिलीप सिंह राणावत ने बताया कि सचिव आज बैठक में आए हैं। एक माह से ग्राम पंचायत नहीं आ रहे थे। लोग घण्टों बैठ कर चले जाते हैं। रोजगार नहीं मिल रहा है। काम अटके हुए हैं। मनरेगा का भुगतान बकाया है।

ये भी पढ़ें

सीकर में अब बुजुर्गों की देखरेख का बीड़ा उठाएंगे ये होनहार

नया सानवाड़ा. विधायक समाराम गरासिया, मण्डल अध्यक्ष नरपतसिंह, उपाध्यक्ष गोपसिंह, महामंत्री थानाराम प्रजापत, मगन लोहार, दिलीपसिंह, मनोहरसिंह, राणावत, जितेन्द्र सोलंकी, नरेश रावल, मीठालाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यकारिणी का गठन
पिण्डवाड़ा.शिवसेना के जिला प्रमुख रमेश रावल ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें महेन्द्र गुप्ता, देवाराम रावल, अजीतसिंह राठौड़ को उप जिला प्रमुख, प्रशांत रांका, नरेन्द्र अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, नारायण चौहान, हरिओम को जिला संगठन मंत्री, भुराराम राठौड़, अमरसिंह, मीठालाल रावल को तहसील प्रमुख नियुक्त किया।


सांतपुर तालाब व कृषि उपज मंडी का निरीक्षण
आबूरोड. जिला कलक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार को सांतपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर का निरीक्षण किया। कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी सुरेशकुमार को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर थोक सब्जी मंडी शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल से पालिका प्रशासन के सहयोग को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिला कलक्टर ने तालाब का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने बताया कि बरसात मेें ओवर फ्लो का पानी नयाखेड़ा के घरों में घुस जाता है। तालाब को गहरा करवाने की मांग की गई। इस पर विकास अधिकारी कुंदनमल दवे को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलक्टर आकराभट्टा स्थित नवनिर्मित अस्पताल भवन पहुंचे। प्रस्तावित कार्य शीघ्र शुरू करवाने पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

गरासिया समाज का प्रसिद्ध दो दिवसीय मेला: गणगौर मेले में झलकी आदिवासी लोक कला की छटा
Published on:
07 Apr 2018 09:24 am
Also Read
View All