सिरोही

देश के नाम पत्र लिखो, पाओ पुरस्कार : पत्र लेखन की आदत और बढ़ावा देने के लिए देशभर में चलेगा ढाई आखर अभियान

डाक विभाग
2 min read
Post office sirohi
Post office sirohi

सिरोही. एक जमाना था जब चि_ियां दूरदराज के लोगों से संवाद का सबसे बड़ा साधन मानी जाती थीं लेकिन आज के डिजिटल दौर में बहुत कम लोग खत लिखते हैं। डाक विभाग ने पत्र लेखन की आदत डालने और इसको बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में ढाई आखर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मेरे देश के नाम खत..., प्रतियोगिता शुरू की है।

दो वर्गों में होगी
प्रतियोगिता के तहत अंतरदेशीय पत्र में 500 व लिफाफे में एक हजार शब्द लिखने होंगे। रवीन्द्रनाथ ठाकुर रचित आमार देशे माटी से प्रेरित मेरे देश के नाम खत प्रतियोगिता राष्ट्रीय और प्रांत स्तर पर जूनियन व सीनियर वर्ग में करवाई जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम को 50 हजार, द्वितीय को 25 हजार तथा तृतीय को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रांतीय स्तर पर प्रथम को 25 हजार, द्वितीय को 10 हजार तथा तृतीय को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह है पात्रता
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डाक विभाग ने आयु सीमा निर्धारित की है।जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक तथा सीनियर वर्ग में 18 से अधिक उम्र का कोई भी शख्स भाग ले सकता है। प्रतियोगिता के लिए पोस्ट कार्यालय में स्पेशल लेटर बॉक्स लगाए जा रहे हैं। प्रधान डाकघर में भी पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

प्रतियोगिता 30 सितम्बर तक चलेगी। इसके तहत अंतरदेशीय पत्र या पन्ने पर लिख लिफाफे में डालकर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल जयपुर के नाम से भेजना होगा। प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए डाकघर या अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
डीआर सुथार, डाक अधीक्षक, सिरोही

जालोर-सिरोही डाक विभाग में भी बैंक
सिरोही. डाक विभाग जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तरह काम करता नजर आएगा। डाक विभाग की ओर से सिरोही व जलोर में पेमेंट बैंक चालू होगा। सिरोही जालोर में 10 स्थानों पर बैंक का शुभारंभ होगा। इसमें अलग से कर्मचारियों की भर्ती भी की गई है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में सार्वजनिक बैंक के खातों की तर्ज पर ही लेन-देन होगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी
डाक अधीक्षक डीआर सुथार ने बताया कि पोस्ट पेमेंट बैंक चालू होने के बाद मोबाइल बैंकिंग, डीबीटी, बिल पेमेंट, धन प्रेषण आदि काम होंगे। खातों में रोजाना अधिकतम एक लाख रुपए अतिशेष हो सकता है। इससे अधिक राशि होने पर वह स्वत: ही संबंधित व्यक्ति के डाकघर खाते में स्थानांतरित हो जाएगी।

इन जिलों में खुलेंगे
अजमेर मुख्य डाकघर, सिरोही, जालोर, झालावाड़ भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चितौडगढ़़़, टोंक, बारां, कोटा, बांसवाड़ा, कांकरोली, बंूदी तथा प्रतापगढ़ में बैंक खोले जाएंगे। इनमें से कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए आरबीआई पहले ही डाकघरों को लाइसेंस जारी कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की देशभर में करीब 6 50 शाखाएं होंगी। इनके अधीन ही सभी डाकघर काम करेंगे।

कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग
सिरोही-जालोर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। अभी बार कोड आदि की टैस्ंिटग कर रहे हैं। इसके शुरू होने के बाद पैसे जमा करवाने के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। सभी कर्मचारी दक्ष होंगे ताकि नया स्टाफ आने तक इनको ही कार्य देखना होगा।

Updated on:
18 Aug 2018 10:26 am
Published on:
18 Aug 2018 10:26 am