सिरोही

Rajasthan Politics: कांग्रेस छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुआ राजस्थान का ये नेता

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा से पहले कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया।
less than 1 minute read
Oct 19, 2023
bjp_election_2.jpg
अब गुंडरदेही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा

rajasthan election राजस्थान विधानसभा से पहले कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। देवड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा पधाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, कमलेश दवे ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। देवड़ा ने कहा कि जिले में कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति नीति को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइनिंग की है ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मांड़ानी, नारायण देवासी, गंगा सिंह राठौर, विधानसभा प्रभारी किरण राजपुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा, तीर्थ गिरी महाराज, रोहित खत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वसिष्ठ, गोपाल माली, अमराराम प्रजापत, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर आदि मौजूद थे।

Published on:
19 Oct 2023 01:43 pm