सिरोही

Rajasthan Roadways Jobs: रोडवेज में सेवानिवृत कार्मिक अनुबंध पर बन सकेंगे परिचालक, जानिए भर्ती के लिए योग्यता

राजस्थान रोडवेज में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: सेवा का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश में 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

2 min read
Jan 30, 2026
representative picture (patrika)

सिरोही। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे राजस्थान रोडवेज निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: सेवा का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश में 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सिरोही आगार में भी करीब आधे पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में सिरोही आगार प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अनुमति मांगी है।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी की रहस्यमयी मौत में आया नया मोड़, किसने की सोशल मीडिया पोस्ट? होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

अब तक सिरोही आगार में चार आवेदन आ चुके हैं। इस कदम से परिचालक पद पर कर्मचारियों की कमी दूर होगी और संचालन सुचारू रहेगा। अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं से रोडवेज को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

परिचालक पद पर ही होगी नियुक्ति

सेवानिवृत्त परिचालकों को निश्चित पारिश्रमिक के आधार पर मार्ग ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उन्हें 18000 रुपए का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति केवल परिचालक के रिक्त पदों पर ही की जाएगी।

प्रारंभ में एक वर्ष का अनुबंध

प्रारंभ में यह अनुबंध एक वर्ष के लिए होगा। संतोषजनक कार्य पाए जाने पर इसे अगले एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। आवश्यकता होने पर 65 वर्ष की आयु के बाद भी चिकित्सा परीक्षण और कमेटी की अनुशंसा पर प्रबंध निदेशक के आदेश से उन्हें रखा जा सकेगा।

यह योग्यता जरूरी

  • आवेदक की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • रोडवेज में सेवाएं देने वाले कार्मिक को सेवानिवृत्ति आदेश की प्रति पेश करनी होगी
  • वैद्य परिचालक लाइसेंस होना जरूरी, शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास
  • प्रारंभ में एक वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा, बाद में अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकेगा।
  • प्रार्थना पत्र संबंधित आगार में पेश करना होगा।
  • कोई भी फौजदारी या एसीबी में मामला विचाराधीन या दंडित नहीं होना चाहिए।
  • शर्तों का उल्लंघन करने पर अनुबंध समाप्त होगा
  • अनुबंधित कर्मचारी से मार्ग पर ही सेवाएं ली जाएगी।

इनका कहना है..

रोडवेज में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों को अनुबंध पर परिचालक पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेशभर में 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है। केवल परिचालक पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया है। आवेदन संबंधित डिपो में सीधे जमा कराए जा सकते हैं। सिरोही आगार में भी सेवानिवृत कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अनुमति मांगी है। अब तक चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।

  • यशवंत राज, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज आगार, सिरोही

ये भी पढ़ें

राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर, सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी

Updated on:
30 Jan 2026 04:28 pm
Published on:
30 Jan 2026 04:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर