सिरोही

Rajasthan : सिरोही में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, 4 सवार में से 2 की मौत

Road Accident : राजस्थान के सिरोही जिले में आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2024, 6:10 PM IST
horrific_road_accident_in_sirohi.jpg
demo pic

Road Accident : राजस्थान के सिरोही जिले में आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 बाइक सवार में से 2 की मौत हो गई, अन्य की गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसा सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर रविवार सुबह 10 बजे हुई।

पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया- सुबह 10 बजे आवडा रोड पर रेवदर थाने के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भगाराम मेघवाल (50), कलाराम मेघवाल (72) व लवजीराम एक बाइक पर सवार थे। तीनों एक साथ बाइक से सुबह 9 बजे रोहुआ से निकले थे।

सभी रेवदर स्थित मेघवाल समाज के छात्रावास में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह 10 बजे आवडा रोड पर रेवदर थाने के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर रेवदर के पिलाची रामपुरा निवासी गेनाराम कोली (28) था। दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने चारों घायलों को रेवदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रोहुआ (रेवदर) निवासी भगाराम की मौत हो गई।

कालाराम, लवजीराम व गेनाराम कोली को पालनपुर (गुजरात) रैफर किया गया। रास्ते में कालाराम की भी मौत हो गई। मृतकों के शव रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जबकि लवजीराम और गेनाराम का गुजरात में इलाज चल रहा है।

Published on: