Jaipur road accident : जयपुर में रविवार (17 मार्च) की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बाइक सवार पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब बाइक सवार पति-पत्नी दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर जा रहे थे, तभी करणी विहार थाना इलाके में खिरनी फाटक के पास अज्ञात वाहन ने दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क से 25 फीट दूरी पर जा गिरे।