
सिरोही. राशन की दुकानों से खाद्य सामगी लेने वाले उपभोक्तओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे उपभोक्ता अब नकद भुगतान के बिना भी गेहूं, चीनी व अन्य सामग्री खरीद सकेंगे। वे सामग्री लेने के बाद जैसे ही पोस मशीन पर अंगूठा लगाएंगे, तो उनके खाते से स्वत: राशि कटकर सम्बधित डीलर के खाते में जमा होगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस सम्बंध में प्रदेश के सभी जिला रसद अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।आदेश के बाद विभाग ने जिले के राशन डीलरों के खाते ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।केशलेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
पोर्टल में अपलोड जरूरी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश में कहा कि थोक विक्रेता, उचित मूल्य दुकानदार तथा अन्नपूर्णा भंडार के खाते खुलवाकर आधार से लिंक कर अविलंब सीडिंग को पूर्ण कराएं तथा उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में ओर अधिक पारदर्शिता आ सके।
खाते को कराना
होगा लिंक
संबधित दुकानदार के राशन डीलर व उपभोक्ता को बंैक में जाकर पोस मशीन से अपने खाते को लिंक करवााना होगा।
फिर उपभोक्ता जैसे ही पोस मशीन पर अंगूठा लगाएगा, उसके खाते में राशि कटकर राशन डीलर के खाते में जमा होगी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए राशन के पोस मशीन अपडेट कर एक एप डाउनलोड करना होगा। इसके बा डीलर उक्त एप व सभी बैंकों से जुड़ जाएगा।
जिले की फैक्ट फाइल
जिले में एक लाख उपभोक्ताओं के पास गैस कनेक्शन है। दो लाख दस हजार कार्डधारी उपभोक्ताओं के पास रसोई गैस नहीं है। जिले में ४६ हजार पात्रता वाले परिवार है।
इनमें १५ हजार अंत्योदय तथा ३१ हजार बीपीएल परिवार तथा ४३१ उचित मूल्य की दुकानें है।
&खाद्य एवं नागरीक आपूर्ति विभाग ने आदेश तो आया है, लेकिन उसके बाद कोई निर्देश नहीं आया है। सभी दुकानदारों के खाते ऑनलाइन करवाने के लिए पहले से ही कह दिया है।
विनोद परमार, प्रवर्तन अधिकारी रसद विभाग, सिरोही