सिरोही

नाले पर बनाया दो मंजिला भवन, पंद्रह दिन में मांगे दस्तावेज

- सचिव ने भवन मालिक को दिया नोटिस, पैमाइश में अतिक्रमण की पुष्टि

2 min read
आबूरोड के तलहटी में यूआईटी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते अधिकारी व कार्मिक।

आबूरोड. यूआईटी की ओर से मुखरी माता के आगे नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माणाधीन भवन पर कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त की गई। भवन मालिक को नोटिस जारी कर १५ दिन में दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।
यूआईटी सचिव कुशलकुमार कोठारी ने बताया कि दानवाव में यूआईटी क्षेत्राधिकार के गैर मुमकिन नाले की भूमि पर १९८२ वर्ग फीट में कब्जा कर दो मंजिला इमारत और १०५० वर्ग फीट पर भवन निर्माण किया जा रहा है। पैमाइश व मौका जांच में इसकी पुष्टि हुई। यह राजस्थान नगर सुधार अधिनियम १९५९ की धारा ९२ के विरुद्ध है। नोटिस प्राप्ति के १५ दिन में अतिक्रमण हटाने व इस सम्बंध में दस्तावेज यूआईटी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि के बाद अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा व अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सचिव, नायब तहसीलदार लुम्बाराम चौधरी, आरआई गेलाराम वरिष्ठ लिपिक सौरभ शर्मा मौके पर पहुंचे और नोटिस चस्पा कर निर्माण सामग्री जब्त की।
अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण
अन्य जगहों पर अतिक्रमण किए गए हैं। भवन की बात करें तो पिछले लम्बे समय से यूआईटी की भूमि पर अतिक्रमियों की नजर है। भूमाफिया जमीन हथियाने में लगे हुए हैं। पूर्व में भी अतिक्रमणों को चिह्वित किया पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अतिक्रमियों के भी हौसले बुलंद हैं।
इन्होंने बताया ...
नाले की जमीन पर दो जगहों पर कार्रवाई की गई है। भवन पर नोटिस चस्पा कर निर्माण सामग्री जब्त की गई है। बिना स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से बनाए भवन को लेकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया है। पूर्व में चिह्नित अतिक्रमणों को लेकर जवाब मांगा गया था।
- सुरेश कोठारी, अध्यक्ष, यूआईटी, आबूरोड


ईमानदारी का परिचय
जावाल. बरलूट निवासी नरेन्द्रसिंह भाटी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक को सुपुर्द किया।हैड कांस्टेबल जसवंतसिंह ने बताया कि नरेन्द्रसिंह को बगारा में रास्ते में मोबाइल फोन मिला तो बरलूट थाने में जमा करवा दिया। कॉल कर मालिक को बुलाया। ब्यावर निवासी गणपत भाई पुत्र बाबू खान को मोबाइल सुपुर्द किया।
झूलते तारों की मरम्मत
कैलाशनगर. सेऊड़ा में झूलते तारों से गुरुवार को दुर्घटना के बाद शुक्रवार सवेरे डिस्कॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों को तारों तथा खम्भों की सार संभाल के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता नितेश कुमार, गणेश चौधरी, गजाराम, भगाराम मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी
सिरोही. महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. रेखा राणावत की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. श्रद्धा सोरल, डॉ. शैलेन्द्रसिंह, प्रो. योगेश शर्मा, दिनेश कुमार सोनी, प्रयोगशाला सहायक सुरेश कुमार एवं श्रीराम विश्नोई मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

पत्रिका के चेंजमेकर : जनता ही आगे लाए सर्वमान्य जनप्रतिनिधि
Published on:
14 Apr 2018 10:48 am
Also Read
View All