सिरोही

Sirohi Road Accident : बारात से लौट रही जीप पलटी, 2 व्यक्तियों की मौत, धरने पर बैठे परिजन

Sirohi Road Accident : सिरोही के स्वरूपगंज के थाना क्षेत्र के नितोडा रोड पर बारात से लौट रही जीप के पलटने से एक महिला सहित दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। आज रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2026, 1:52 PM IST
Sirohi jeep returning wedding procession overturned 2 tragically died postmortem today
Sirohi Road Accident : सिरोही के स्वरूपगंज सड़क हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद लोग। फोटो पत्रिका

Sirohi Road Accident : राजस्थान के सिरोही के स्वरूपगंज के थाना क्षेत्र के नितोडा रोड पर शनिवार शाम बारात से लौट रही एक कमांडर जीप पलट गई। इस हादसे में एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन मौताणा के लिए धरने पर बैठे हैं। जब तक इस पर फैसला नहीं हो जाता है, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा।

पुलिस ने बताया कि भारजा से केर गांव गई बारात लौटते समय शनिवार शाम 7 बजे नितोडा रोड पर कमांडर जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डोली फली तरंगी निवासी साजकी पत्नी मीनाराम और पांवटा फली भारजा निवासी चिकाराम पुत्र मंछीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भारजा निवासी मसरु पुत्र रगाजी, हिरकी पत्नी मसरु, पाबू पुत्र लसा, मेगला पुत्र सीना घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आज रविवार को होगा पोस्टमार्टम

थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर स्वरूपगंज सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। आज रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

10 वर्ष बालक पर गाय का हमला, पैरों से रौंदा

एक अन्य खबर के अनुसार स्वरूपगंज कस्बे में एक दिन पहले गाय के हमले में 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पौने छह बजे हनुमान गली में मंगल सिंह का पुत्र गुरुचरण सिंह (10 वर्ष) अपनी दादी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान एक गाय अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ी। बालक घबराकर बचने के लिए भागा, लेकिन गाय उसका पीछा करती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय ने करीब 100 मीटर तक बालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे नीचे गिराकर पैरों से रौंद दिया। बालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाय को भगाकर उसे बचाया। घायल बालक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें गाय की ओर से बालक का पीछा करने और हमला करने की घटना दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गाय पहले भी कई राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला कर चुकी है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान तथा संबंधित गाय को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है।

Updated on:
21 Jun 2026, 1:52 PM IST
Published on: