सिरोही

Sirohi Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: सिरोही के भावरी में कांग्रेस-BAP तो पिंडवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Sirohi Panchayat Samiti Pradhan: सिरोही की आठ पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव हो रहे हैं। सात में कांग्रेस और एक में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। शिवगंज में भाजपा का खाता भी नहीं खुला था।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:12 PM IST
Sirohi Panchayat Samiti Pradhan Chunav
Sirohi Panchayat Samiti Pradhan Chunav (Photo-AI)

Sirohi Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत सिरोही जिले की आठ पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की सात पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि एकमात्र रेवदर पंचायत समिति में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है। शिवगंज पंचायत समिति में भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। ऐसे में प्रधान चुनाव में निर्वाचित सदस्यों की एकजुटता और क्रॉस वोटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सिरोही जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में कांग्रेस ने 92, भाजपा ने 36 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 11 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं। पढ़ें प्रधान चुनाव से संबंधित लाइव अपडेट्स...

Sirohi Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: सिरोही जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भांवरी पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की ओर से हीराराम ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से शांतिलाल कमेटी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। यहां कांग्रेस के पास 11 सदस्यों के साथ स्पष्ट बहुमत है।

वहीं, पिंडवाड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से चित्रा शेखावत ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि भाजपा ने नावली देवी को चुनाव मैदान में उतारा है।

दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी

प्रधान पद के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। दोपहर 1 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

शनिवार को होंगे उपप्रधान के चुनाव

उपप्रधान पद के चुनाव के लिए शनिवार (28 नवंबर) को सुबह 10 बजे बैठक होगी। नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और मतदान का समय प्रधान चुनाव के समान ही रहेगा। यह पूरी प्रक्रिया संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर संपन्न होगी।

सिरोही की पंचायत समितियों में बहुमत का गणित

पंचायत समितिकुल सीटेंकांग्रेसBJPBAPनिर्दलीयबहुमत
आबूरोड231614212
भावरी191142210
कालंद्री1596008
मंडार15105008
पिंडवाड़ा191151210
रेवदर217110311
शिवगंज191700210
सिरोही15114008
कुल1469236711—

सिरोही के सभी प्रधानों की लिस्ट 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
आबूरोड——
भावरी——
कालंद्री——
मंडार——
पिंडवाड़ा——
रेवदर——
शिवगंज——
सिरोही——