सिरोही

बाबा के भक्तों की आवभगत में जुटे समाजसेवी

-रामदेवरा जाने वाले जातरूओं के लिए भोजन, विश्राम के लिए जगह-जगह रामरसोड़े शुरू
2 min read
sirohi
sirohi

सिरोही. ***** शुरू होते ही जिले में सेवा का जज्बा दिखना शुरू हो गया। बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए रूणेचा जाने वाले जातरूओं की तकलीफ कम करने के लिए जिलेभर में सोमवार से रामरसोड़े खुलने शुरू हो गए हैं। बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को गोयली चौराहा पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, नगर परिषद सभापति ताराराम माली के आतिथ्य में रामरसोड़े का उद्घाटन किया गया। इस मौके पार्षद प्रवीण राठौड़, लता देवी, नैनाराम, शैतानाराम, कांतिलाल माली, कन्हैयालाल पटेल, हीरालाल माली, मोहनलाल माली, हंसाराम, भीमाराम, कन्नू भाई प्रजापत, लीलाराम मौजूद थे। इसी तरह गोयली के डेरली बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामरसोड़े का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष हनुवंतसिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डेरली रामरसोड़े की शुरुआत करीब 5 वर्ष पूर्व मेघवाल समाज के युवाओं ने की थी। कार्यक्रम में प्रकाश बी. माली, सिरोही टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कांतिलाल वैष्णव, नाथूसिंह बी. सोलंकी, अमराराम माली, जैसाराम चौहान, पूनाराम जोगसन, समाराम सरगरा, संत छोगाराम आदि मौजूद थे। सरोही 27 अगस्त। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति पाड़ीव द्वारा सोमवार को बरली तिराये के समीप रामदेवरा जाने वाले पैदल जातरूओं के लिए प्रथम भण्ड़ारे का शुभारम्भ शिवगंज प्रधान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य द्वारा किया गया। इसी तरह बाबा रामदेव सेवा समिति पाड़ीव की ओर से बरली तिराहा के समीप रामरसोड़े का शुभारम्भ किया गया। इस मौके गुलबाराम गोयल, जोगाराम, जूठाराम, नवाराम, चौपाराम, कछुआराम, देवाराम, सकाराम, दलाराम, रूपाराम, मीठालाल, पीथाराम, छगनलाल, मगनाराम , सोहनलाल, अनाराम, बदाराम, प्रागाराम, बूटाराम मौजूद थे। इसी तरह गोयली-जावाल मार्ग पर रामदेव पीर आश्रम से पैदल यात्रियों को संत केसाराम ने रवानगी दी।

समाज हितों पर चर्चा
माउंट आबू ञ्च पत्रिका. चौरासी भील समाज की ओर से पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हीरालाल भील की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समाज में शिक्षा की अलख जगाने, नशामुक्ति, बालविवाह रोकथाम, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, युवाओं व बालिकाओं को टीएसपी प्रमाण पत्र बनवाने, समाज उत्थान में युवाओं की सहभागिता, आगामी जन्माष्टमी त्यौहार को धूमधाम से मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष अजय आलियातर, सविचव दिनेश कोली, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल पाणीबोर उपस्थित थे।

Published on:
27 Aug 2018 07:49 pm