6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़का-लड़की गायब हुए तो धार्मिक स्थल पर कर दी तोडफ़ोड़

लड़का-लड़की गायब हुए तो धार्मिक स्थल पर कर दी तोडफ़ोड़
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Aug 27, 2018

patrika

लड़का-लड़की गायब हुए तो धार्मिक स्थल पर कर दी तोडफ़ोड़

रतलाम। (जावरा) आलोट क्षेत्र के गांव सादाखेड़ी में रविवार को सादाखेड़ी के एक लड़के द्वारा उपलई की एक लड़की को भगाकर ले जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने सादाखेड़ी पहुंचकर एक धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़ कर दी। इससे क्षेत्र का माहौल गरमा गया। सरसी चौकी पर लोगों ने पहुंच कर चौकी को घेर लिया। रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते किसी प्रकार का तनाव ना हो इसे देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए सादाखेड़ी में घटना स्थल के साथ ही सरसी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों पक्षों के घरों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मुकदमा भी दर्ज किया हैं। गांव सादाखेड़ी के इमरान शाह तथा उपलई की एक लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लड़की के पिता को लगी तो उन्होंने सादाखेड़ी पहुंचकर लड़के के साथ मारपीट की, इसके बाद वह फरार हो गया। शनिवार की रात में उपलई से लड़की भी गायब हो गई। लड़की के परिवारजनों का शक लड़के पर गया और परिवारजनों के साथ ग्रामीणों ने सादाखेड़ी पहुुंचकर विवाद किया। विवाद के दौरान लोगों ने धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ कर दी। इससे विवाद और अधिक बढ़ गया। देखते ही देखते सरसी पुलिस चौकी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जिलेभर से बुलाया फोर्स - धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़ और चौकी पर भीड़ की सूचना मिलते ही प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एसडीएम एमएल आर्य तथा सीएसपी आशुतोष बागरी सादाखेड़ी पहुंचे। मामला शंात करने के बाद दोनों सरसी चौकी पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में जमा भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा और परिजनों से आवेदन देने की बात कहीं। सादाखेड़ी में वज्र वाहन के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया। सरसी में एसडीओपी डीआर माले के साथ जिले का फोर्स बुलाकर तैनाती की गई है।
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया

सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि लड़की के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं कि इमरान ने घर में घुसा व रिवॉल्वर अड़ाकर नकदी व आभूषण के साथ बहन को भगाकर ले गया और जान से मारने की धमकी दी। इमरान पर भादवि धारा ३९२, ३६३ तथा ५०६ बी के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। वहीं हुसैन शाह (५५) निवासी सादाखेड़ी की रिपोर्ट पर धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड करने तथा अन्य मामलों में करीब १५ से २० लोगों पर १४७, १४८, २९४, ३३६, ४२७, ३२३, २९९ तथा ५०६ के तहत बलवा, धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़ का प्रकरण दर्ज किया हैं।