बाल कलाकारों ने दी प्रस्तुति

ज्ञान सरोवर में मीडिया सम्मेलन

less than 1 minute read
Jun 07, 2016

ब्रह्माकुमारी संगठन के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर में मीडिया सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार देर शाम बाल कलाकारों ने समाज के सकारात्मक बदलाव को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम सहभागियों को अपने कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
कलाकारों ने भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप मूल्यों का स्वयं में समावेश करने को लेकर नृत्य, गीत व लघुनाटिका की प्रस्तुति देेते हुए दर्शकों को बांधे रखा। गणेश वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवशक्ति अकादमी बंगलोर के कलाकारों ने मन की वीणा से गूंजित ध्वनि मंगलम् नृत्य गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। नटराजन नृत्यशाला बंगलोर ने श्रेष्ठ समाज की संरचना में हमारा योगदान लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर मीडियाकर्मियों को देशहित में अपनी भूमिका निभाने को जागृत किया। काजल डांस ग्रुप आगरा के कलाकारों ने जयभारती गीत व नृत्य से देश की महिमा का बखान करते हुए, सिर पर हिमालय के छत्र, पांव में बहती पावन गंगा... का उल्लेख करते हुए याद दिलाया कि इसी धरती पर असंख्य ऋषियों मुनियों ने इस तपोभूमि पर सर्वस्व के भले की साधना की। हैरी शैरी ग्रुप पटियाला के कलाकारों ने पंजाबी भंागड़ा व गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। डिवाइन एंजिल ग्रुप बेलगाम के कलाकारों ने भारत हमको जान से भी प्यारा है पर नृत्य प्रस्तुत किया। डॉयमंड डांस ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने सत्यम् शिवम् सुन्दरम् नृत्य प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ें

इस कैलेंडर में हर तारीख से जुड़ा है जनरल नॉलेज, जानें अपने बर्थ डे का ज्ञान

Published on:
07 Jun 2016 05:33 pm
Also Read
View All