8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कैलेंडर में हर तारीख से जुड़ा है जनरल नॉलेज, जानें अपने बर्थ डे का ज्ञान

कैलेंडर के हर पेज पर आपको एमपी का जनरल नॉलेज, चर्चित शब्द, प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख को भी अंकित किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Anwar Khan

Jan 02, 2017

new year, new year 2017, calender 2017, general kn

new year, new year 2017, calender 2017, general knowledge, special dates in 2017

भोपाल। आम तौर पर कोई भी कैलेंडर सिर्फ तारीख, छुट्टियां या फिर उससे जुड़े ज्योतिष के बारे में ही जानकारी दे पाता है, पर भोपाल के एक यूथ ने ऐसा कैलेंडर बनाया है, जिसमें हर तारीख से सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज को जोड़ा गया है। इस कैलेंडर में इतना ज्ञान लिखा गया है जो किसी भी परीक्षा में मदद देगा। आइए जानते हैं इस कैंलेडर की और भी कई खास बातें....

इन्होंने बनाया कैलेंडर
कैलेंडर बनाने वाले युवा का नाम है डॉ. अनिल सिरवैंया। अनिल बताते हैं कि अभी जो कैलेंडर आ रहे हैं वो तारीख पर पडऩे वाले विशेष दिवस व जयंती के साथ ही व्रत की जानकारी देते हैं। लेकिन, नॉलेज कैलेंडर इससे कई कदम आगे बढ़कर प्रत्येक तारीख पर पडऩे वाले सभी खास दिवस व घटना के साथ ही महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि की जानकारी उनके प्रोफाइल के साथ देता है।




ये खासियत हैं इस कैलेंडर में
- कैलेंडर के हर पेज पर आपको एमपी का जनरल नॉलेज, चर्चित शब्द, प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख को भी अंकित किया गया है।
- इसको एक तरह से उन्होंने दीवार पर टंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली पत्रिका बना दिया है।
- कैलेंडर के जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के अगले और पिछले पृष्ठ पूरी तरह से सामान्य ज्ञान से भरे हुए हैं।
- अगले साल इसे आठ से दस अन्य राज्यों के लिए भी बनाने की तैयारी है। यह कैलेंडर हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी तैयार किया गया है।




- कैलेंडर में क्या-क्या शामिल किया जाए, इसे लेकर छह महीने तक रिसर्च किया गया। दस लोगों की टीम ने रिसर्च किया।
- यह कैलेंडर एक तरह से सोशल, एजुकेशनल और कम्युनिकेटिव स्टार्टअप है जो घर-घर तक आधारभूत ज्ञान को पहुंचाने का माध्यम है।
-यह कैलेंडर इंटरनेट से पहले का चरण है। यदि लोगों को यह नहीं पता है कि इंटरनेट पर क्या सर्च करना है तो वे इसका सही उपयोग नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

image