सिरोही

IMD Heavy Rain Alert: आज-आज और ले लीजिए मूसलाधार बारिश का मजा, कल से लगेगा झटका, जानिए कैसे

इस बार मानसून सिरोही जिले (IMD Heavy Rain Alert) में खूब मेहरबान है। जिले में मंगलवार को शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है

2 min read
Jul 29, 2023

सिरोही। इस बार मानसून सिरोही जिले में खूब मेहरबान है। जिले में मंगलवार को शुरू हुआ झमाझम बारिश (IMD Heavy Rain Alert) का दौर लगातार जारी है। जिले के कई इलाकों में गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई। बारिश से जिला तरबतर हो गया। जिले के अधिकांश बांध लबालब हाेकर ओवरफ्लो हो गए, वहीं माउंट आबू में झरने तीव्र गति से बह रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक बीते 24 घंटे में माउंट आबू में 5.68 इंच बारिश हुई, जबकि जिले के रेवदर में 3.16 इंच, देलदर में 2.72 इंच और आबूरोड में 1.4 इंच बारिश हुई। सिरोही शहर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं रविवार से मानसून से सुस्त रहने की संभावना है।

पर्यटन स्थल माउंट आबू में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हरीतिमा की चादर ओढ़े पर्यटन स्थल माउंट आबू में हुई मूसलाधार बारिश के चलते आबूरोड-माउंट आबू मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सड़क मार्ग के किनारे बहते झरने (IMD Heavy Rain Alert) देश-विदेशों से आए सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बीते 24 घंटे में 142 एमएम यानी 5.68 इंच बारिश हुई। माउंट में अब तक कुल 1856 एमएम बारिश हो चुकी है। रुकरुक कर लगातार हो रही बारिश के चलते नक्की झील के दक्षिणी तट स्थित दोनों दरवाजों से निरंतर तीव्र वेग से चादर चल रही है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सड़क के दोनों ओर जगह-जगह पहाड़ियों से बहते झरनों को निहारने का पर्यटकों ने आनंद लिया। मूसलाधार बारिश होने से क्षेत्र के नदी, नाले उफान पर रहे। अपर कोदरा बांध व लोअर कोदरा बांधों समेत क्षेत्र के सभी जलाशयों व एनिकटों में चादर चल रही है।

गहरी धुंध ने अलसुबह से ही समूचे माउंट आबू को अपने आंचल में समेटे रखा। जिससे यहां सैर-सपाटे को आए सैलानियों को दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाने के बावजूद वाहन चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में रूक रूक हो रही बारिश के चलते पर्यटकों ने मौसम की ठंडक व बारिश के बीच भीगते हुए सड़कों व बाजारों में चलहकदमी कर भ्रमण का आनंद लिया। तापमान में और गिरावट आने से अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on:
29 Jul 2023 10:37 am
Also Read
View All