सिरोही

Bear attack : भालू फिर हमलावर, महिला को उतारा मौत के घाट, दो अन्य घायल

Bear attack in Sirohi : सिरोही में एक बार फिर आबादी क्षेत्र में भालू ने दस्तक देकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 1:52 PM IST
bear_attack_in_sirohi.jpg

Bear attack in Sirohi : सिरोही में एक बार फिर आबादी क्षेत्र में भालू ने दस्तक देकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना सिरोही जिले के गुजरात बॉर्डर के समीप पादर गांव की है। दरअसल महिला शौच के लिए गई थी। इस दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पति व एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे, लेकिन भालू ने उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद भालू महिला को घसीटकर दूर तक ले गया। ऐसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया। शव को मंडार पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी माउंट आबू में भालुओं के कुनबे ने दस्तक देकर एक महिला को गंभीर घायल कर दिया था। महिला के सिर व कान को चबा लिया था, जिससे रक्तनली कट गई थी। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर महिला को बचा लिया। महिला को हमले से बचाने की मशक्कत करते दो अन्य परिचित भी भालू के शिकार हो गए थे। चिल्लाने के आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और भालुओं को भगाया।

बता दें कि पप्पू पुत्र हीरा गरासिया निवासी माण्डवा फली उदयपुर हाल तोरणा गांव माउंट आबू अपनी पत्नी पवनी देवी, मित्र कालूराम गरासिया, चंदू गरासिया, रुमा गरासिया व भीका गरासिया के साथ मजदूरी करने माउंट आबू आए हुए थे। वे मजदूरी कर शाम को घर लौटते और एक साथ भोजन बनाते थे। देर शाम वे घर लौटे। कालूराम रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रहा था। आटे में पानी डालने के लिए पवनी देवी पास में से ही पानी ले रही थी कि अचानक चार भालुओं ने एक साथ पवनी देवी पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर पपू, चंदू, रूमा व भीका बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच पपू व चंदू पर भी भालुओं ने हमला बोल दिया। जिससे दोनों को चोटें आईं।

Published on: