सीतापुर

आज आएगी BJP कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट, मुहूर्त निकाल कर मैदान में उतरने की तैयारी!

भारतीय जनता पार्टी कार्तिक पूर्णिमा पर नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है

2 min read
Nov 04, 2017

सीतापुर. भारतीय जनता पार्टी सनातन विचारधारा को काफी हद तक ध्यान में रखती है और इसीलिए पार्टी तमाम कार्य खासकर चुनाव संबंधी कारगुजारियां या पीएम मोदी के विशेष कार्यक्रम आदि के लिए विशेष मुहूर्त का चुनाव भी करती है। फिलहाल भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पार्टी नगर निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की सूची कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) यानी आज जारी करने की तैयारियां कर चुकी है।

भाजपा से पहले सपा ने अपने कई प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनके अलावा बसपा ने कुछ ही स्थानों पर प्रत्याशी उतारने का मन बनाया है। इस बार आम आदमी पार्टी भी यूपी के निकाय चुनाव में उतरकर अपनी राजनैतिक जमीन की हकीकत जानना चाहती है। फिलहाल इस वक्त की सबसे मजबूत और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के हर एक कदम पर सबकी नजर है और निकाय चुनावों को लेकर काफी उत्सुकता भी। जाहिर है इस निकाय चुनाव के बाद सीधे 2019 का लोकसभा चुनाव ही उत्तर प्रदेश में होना है और ऐसे में पार्टी निकाय चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर योगी सरकार के 6 माह से अधिक के कार्यकाल पर जनता के भरोसे की मोहर लगाकर विपक्षियों को फिर से चित करना चाहती है।

ये भी पढ़ें

पत्रिका एक्सक्लूसिव : अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी जल्द ही इस प्रत्याशी के नाम की कर सकती है घोषणा

कार्तिक पूर्णिमा पर शुरू होते हैं शुभ काम
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का अपना अलग ही महत्त्व है। प्रबोधनी एकादशी के बाद पड़ने वाली इस पूर्णिमा का विशेष महत्त्व माना जाता है। पंडितों की मानें तो एकादशी पर कई माह से नहीं हो रहे शुभ कार्य शुरू होते हैं, जो पूर्णिमा से ठीक पहले पड़ती है।

नगर निकायों में पहले भी भाजपा का दिखा है दमखम
यूपी में सत्ता से तकरीबन 15 साल से बाहर रहने वाली भाजपा ने बीते इन अज्ञात सालों में भी अपना असर नगर निकायों के चुनावों में बनाये रखा था। यूपी के कई महानगरों में भाजपा के ही मेयर चुने जाते रहे हैं और ऐसे में भाजपा इस चुनावों में अपनी और धमक दिखाना चाहेगी।

ये भी पढ़ें

बीजेपी में शामिल होते ही कुंवर जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी पर बड़ी कार्रवाई
Published on:
04 Nov 2017 07:36 am
Also Read
View All