सीतापुर के रेउसा में बस अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बस दुर्घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई गई है। बुधवार देर रात ये हादसा हुआ है।
सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। बस में 30 से 35 लोग सवार थे। जिनमें से 20 को काफी ज्यादा चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
मुजफ्फरनगर में भी सड़क हादसा
मुजफ्फरनगर में एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कूकड़ा के रहने वाले आजम के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के खतौली में बुधवार को नागर कॉलोनी में एक रेहड़ी चालक और बुलेट सवार की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।