
यूपी के आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज में सोमवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अधिशासी अधिकारी समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे की जानकारी सड़क पर जा रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सामने से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर
पुलिस अधिकारी ने बताया, “लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, क्लर्क असलम और उनके ड्राइवर तनुज ठाकुर लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह हापुड़ के रहने वाले थे। क्लर्क असलम मेरठ के रहने वाले थे।
देर रात कन्नौज रोड पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। जिस वजह से सामने से आ रही गाड़ी ने सुधीर सिंह की कार को टक्कर मार दी। कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिवार को दे दी है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
27 Dec 2022, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.