सीतापुर

विराट कोहली से ज्यादा फिट हैं नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय बोले- बीजेपी सरकार उपलब्धियों के बल पर सपा-बसपा को शिकस्त देगी... देखें वीडियो

2 min read
Jul 01, 2018
narendra modi is fit than virat kohli
विराट कोहली से ज्यादा फिट हैं नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

सीतापुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा-बसपा समेत विपक्षी दलों की एकजुटता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव का गठबंधन भाजपा की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के आगे टिक नहीं पायेगा। हम अपनी कल्याणकारी योजनाओं और चार साल में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बल पर उन्हें करारी शिकस्त देंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से ज्यादा फिट बताया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 68 साल की उम्र के बावजूद पीएम मोदी दिन रात देश हित के काम में लगे हुए हैं। इसे देखकर सभी विरोधी दल मोदी से डरे हुए हैं, इसीलिये एक दूसरे के धुर विरोधी होने के बावजूद एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में विराट कोहली की फिटनेस को भी जवाब देने की क्षमता है। ज्यादा फिट होने की बात साबित भी हो चुकी है।

सरकारी बंगले पर अखिलेश यादव को घेरा
अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह तक उन्होंने अपने सरकारी आवास के भीतर क्या कुछ किया? इसका उन्हें सार्वजनिक तौर पर खुलासा करना चाहिए।

सीतापुर दौर पर आये थे महेंद्र नाथ पाण्डेय
सीतापुर के दौरे पर आये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जनता के बीच जाने और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने की सलाह दी। एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी ध्यान देने की अपील की। शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लखीमपुर-खीरी दौरे पर भी गये।

देखें वीडियो...

Updated on:
01 Jul 2018 01:56 pm
Published on:
01 Jul 2018 01:48 pm