मोबाइल कम्पनी कर्मचारी बनकर दुकानदार से ठगी

जनपद में दिन-प्रतिदिन लोग साइबर क्राइम का शिकार होते जा रहा है। जिसके चलते ठगों द्वारा उन्हें मोबाइल या इंटरनेट के द्वारा ठगा रहा है

less than 1 minute read
Jan 11, 2016
Robbry

सीतापुर.
जनपद में दिन-प्रतिदिन लोग साइबर क्राइम का शिकार होते जा रहा है। जिसके चलते ठगों द्वारा उन्हें मोबाइल या इंटरनेट के द्वारा ठगा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर मोहल्ला मुंशीगंज स्थित जनकपुरी काॅलोनी में एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान करने वाले दुकानदार से ठग द्वारा रिचार्ज के रूप में हजारों की रकम उड़ा दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचित किया गया है।



घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुराना सीतापुर स्थित मोहल्ला मुंशीगंज की काॅलोनी जनकपुरी निवासी प्रखर मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा मोहल्ले में मां सिद्धिदात्री के नाम से मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाता है। रविवार की दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर प्रखर के मोबाइल फोन पर कम्पनी के कर्मचारी के रूप में मनीष कुमार पाण्डेय ने बात करते हुए कहा कि आपकी दुकान पर लाइट बोर्ड लगना है। जिसके लिए मोबाइल में 1,580 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा मोबाइल में कई प्रकार के नंबर कोड भी डायल करवाए गए।



कुछ समय बाद ही दूसरा मोबाइल नंबर लेते हुए उसमें भी कोड नंबर डायल करवाया। जिसके बाद प्रखर के मोबाइल से लगभग 2500 रुपये के बैलेन्स की कटौती हो गई। जबकि इस बारे में ग्राहक सेवा केन्द्र से बात करने पर उन्होंने साफ तौर से व्यक्ति की पहचान से इनकार कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में दुकानदार प्रखर मिश्रा द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Published on:
11 Jan 2016 11:25 am
Also Read
View All