सीतापुर

महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहे थे मास्टर साहब, पत्नी ने पकड़कर बीच सड़क पर की धुनाई

Sitapur Teacher Affair Controversy : सीतापुर जिले में एक महिला ने अपने शिक्षक पति को लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मीनू नागर ने बताया कि दोनों की शादी 2014 में हो गई थी।

2 min read
शिक्षक पति को पत्नी ने पीटा, pc- Patrika

सीतापुर : सीतापुर जिले में एक महिला ने अपने शिक्षक पति को लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान दोनों में जमकर सड़क पर मारपीट हुई। महिला अपने पति की जासूसी करते हुए बुर्के में पहुंची थी। महिला ने पति की सड़क पर ही पति की जमकर धुनाई किया। हंगामे को देखते हुए सड़क पर लोगों की काफी भीड़ लग गई।

मामला सुमली प्राथमिक विद्यालय का है। यहीं शिक्षक की नियुक्ति है। शिक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया जिस शिक्षिका से उसके पति का अफेयर चल रहा है। वह भी यहीं ही शिक्षिका है। महिला ने बताया कि शिक्षिका 2021 में यहां पोस्टेड हुई थी। उसी के बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। शिक्षिका कानपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, थाने में ले रहे थे 75 हजार की घूस

शिक्षिका को पत्नी की बना दिया सहेली

शिक्षक की पत्नी मीनू नागर ने बताया कि पहले पति ने शिक्षिका को उसकी सहेली बनवा दिया। उसके बाद वह उनके घर आने-जाने लगी। धीरे-धीरे घर की पार्टियों में आना जाना होने लगा। मीनू ने बताया कि एक दिन उसने शिक्षिका और अपने पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में जमकर लड़ाई हुई। शिक्षक पति ने मीनू के साथ मारपीट भी की। मीनू ने बताया कि इसकी शिकायत मैंने पुलिस को भी की। लेकिन, हमें समझा बुझाकर भेज दिया गया। पति के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

2014 में हुई थी दोनों की शादी

मीनू नागर ने बताया कि दोनों की शादी 2014 में हो गई थी। मीनू ने कहा मेरे घरवालों ने शादी में 26 लाख का कैश दिया था और एक कार भी दी थी। दोनों की एक बेटी भी है।

2016 में भी अफेयर आया था सामने

मीनू का कहना है कि उसके पति 2016 में भी अफेयर सामने आया था। तब भी मैंने उसे रंगे हाथों एक महिला के साथ पकड़ा था। लेकिन, फिर वह अफेयर खत्म करवाया और दोनों की जिंदगी खुशहाल हो गई थी। लेकिन, 2021 में फिर से अफेयर शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें

SIR की चल रही थी मीटिंग…माहौल गर्माया, आपस में लड़ गईं दो महिला BLO, बाल खींचकर धक्का-मुक्की

Published on:
18 Feb 2026 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर