Lightning struck two women: सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने पीड़ित परिवार से बातचीत की।
Weather havoc in Sitapur: सीतापुर में मौसम का कहर देखने को मिला। जब आकाशीय बिजली की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। जिनमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। तहसीलदार ने बताया कि मृतक परिजनों को प्रशासन से आर्थिक मदद मिलेगी। घटना विसवां थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के विसवां थाना क्षेत्र अंतर्गत झव्वाखुर्द गांव में विमला पत्नी विशंभर और बबली पत्नी जुगल किशोर अपनी ससुराल से मायके जा रही थी। अभी वह रास्ते में ही थी कि इसी दौरान मौसम ने करवट बदली और अचानक बादल गरजने लगे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से बबली और विमला झुलस गईं।
अचानक हुई बिजली गिरने की घटना इतनी जबरदस्त थी कि विमला की मौके पर ही मौत हो गई और बबली झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बबली को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचा। तहसीलदार ने रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि पीड़ित परिवार तक प्रशासनिक मदद मिल सके। इधर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बादल गरजने और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े हों और खुले स्थानों पर न खड़े हों, पक्के मकान के नीचे ही सुरक्षित रहें।