
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सोनभद्र. यूपी सोनभद्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां लैंको परियोजना में यूनिट कार्य के दौरान ब्बायलर गिर गया। 20 से अधिक श्रमिकों के इसकी चपेट में आकर घायल होने की सूचना है। वहां रेस्क्यू शुरू कर 16 मज़दूरों को निकाला गया है। सभी घायल श्रमिकों को नेहरू अस्पताल एमपी में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर परियोजना के आला अधिकारी पहुच गए हैं।
यह घटना 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट के कार्य के दौरान हुई। मज़दूर यूनिट नंबर 2 के अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर काम कर रहे थे। अचानक ब्वॉयलर हादसा होने से मज़दूरों के घायल होने से परियोजना मे हड़कंप मच गया। समय रहते रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। हालांकि अभी भी कई श्रमिको के घटना स्थल पर फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू में जुटे सीआईएसएफ के जवान लगाए गए हैं।
By Santosh Jaiswal