सोनभद्र

पति प्रेमिका को करा रहा था शॉपिंग, सामने आ गई पत्नी, फिर तो हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Husband flees after seeing wife being assaulted रॉबर्ट्सगंज के सिटी मॉल में पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी आगबबूला हो गई। दोनों महिलाओं के बीच पहले तू-तू मैं-मैं और फिर मारपीट होने लगी। पति मौका देख भाग निकला।

2 min read
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Fight between wife and husband girlfriend: रॉबर्ट्सगंज में पति अपनी प्रेमिका के साथ शॉपिंग कर रहा था। इसी बीच पत्नी पहुंच गई। पत्नी को सामने देख पाती हड़बड़ा गया। पत्नी और प्रेमिका के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी और देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस बीच अफरातफरी मच गई। शॉपिंग मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। जबकि पति शॉपिंग मॉल से भाग निकला। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को समझाया। पति ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

HDFC बैंक विवाद: मैं ठाकुर आस्था सिंह के बाद मैं ब्राह्मण रितु त्रिपाठी…, निष्पक्ष जांच की मांग

शॉपिंग मॉल के अंदर हुआ जमकर हंगामा

उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में माहौल बिल्कुल शांत था। लोग खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच दो महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। पता चला कि महिला का पति प्रेमिका को शॉपिंग मॉल में शॉपिंग कराने आया था, जहां पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

दोनों महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट

पत्नी को सामने देख पति सकपका गया।  दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया। इनके बीच एक छोटा लड़का भी था जो एक महिला को मारते दिखाई पड़ रहा था। जिसे लोगों ने अलग कर दिया। पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट देख पति मौके से भाग गया।

मामला शनिवार 3 बजे का

शॉपिंग मॉल के कर्मचारियों ने बताया कि मामला शनिवार की 3 बजे का है, जब दो महिलाओं के बीच लड़ाई हुई थी, यह एक फैमिली मैटर है। उन्हें इसके विषय में कोई जानकारी नहीं है। जबकि प्रेमिका ने बताया कि उसे मालूम भी नहीं है और आकर पिटाई करने लगी, हाथ में दांत से काट भी लिया।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

वीडियो वायरल होने के बाद पति-पत्नी को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने थाने में बुलाया गया। जहां दोनों को बैठाकर पुलिस ने बातचीत की। उन्हें समझाया गया। बातचीत के बाद पति ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

Also Read
View All

अगली खबर