सोनभद्र

शिवपाल यादव ने सपा संग 2022 चुनाव लड़ने की ओर दिए संकेत, मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा यह

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2020, 9:49 PM IST
Feature image

सोनभद्र. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने सपा संग चुनाव लड़ने की ओर बड़े संकेत दिए है। वह रविवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सोनभद्र खनन हादसे, दिल्ली हिंसा व आदिवासियों की समस्या को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि जब वह सरकार में थे, तब 20 से 25 साल से बंद पड़ी कनहर परियोजना को शुरू किया था। जो आदिवासी बेघर हो गए थे, उनके लिए घर की व्यवस्था की थी, लेकिन अब आदिवासियों के साथ न्याय नहीं हुआ है। योगी सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि नौकरशाही किसी के कब्जे में नहीं है। विधानसभा में भी मैन मुख्यमंत्री को भी इससे अवगत कराया था। इसकी वजह से यहां विकास का काम नहीं हुआ है। बिजली की कीमत इतनी बढ़ गई है कि हम जैसे लोगों को दिक्कत हो रही है तो गरीबों का क्या हाल होगा।

2022 चुनाव के लिए कहा यह-

उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ पहले भी थे और हमेशा रहेंगे। चुनाव के लिए हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। पार्टी से तालमेल बिठाएंगे। सीटों की संख्या पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब सरकार में रहेंगे, तो सीटें तो रहेंगी ही। सरकार में रहते हुए सबको संतुष्ट करेंगे।

खनन हादसे पर कहा यह-

शिवपाल यादव ने इस दौरान सोनभद्र में खनन हादसे में मृतक के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक मदद और घायलों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की। हादसे के लिए सरकार व खदान मालिक को जिम्मेदार ठहराया साथ ही जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।

तो दंगा बंद हो जाएगा-

दिल्ली दंगे को लेकर उन्होंने बताया कि सीएए कानून न तो देश हित में है और ना ही समाज हित में है। उसकी वजह से दंगा हो रहा है। और दंगा करने वाले न पकड़े जा रहे हैं और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। यदि उनके खिलाफ कार्यवाही हो तो दंगा बंद हो जाएगा।

Updated on:
1 Mar 2020, 9:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा