पीड़ित ने बताया कि उसने कथावाचक देवकीनंदन सहित 6 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और आईपीसी की धारा 354, 323, 452, 504, 506 और 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन मामले में सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वे खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।