सोनभद्र

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

Ganja Smugglers Arrested in Sonbhadra: सोनभद्र पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Sonbhadra Crime News
पकड़े गए आरोपी,, (Pc-Sonbhadra Police)

Sonbhadra Crime News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत सोनभद्र जिले की पिपरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा XUV वाहन और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

2.850 क्विंटल माल बरामद

पुलिस ने बताया है कि 30 सितंबर को पिपरी पुलिस मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिंद्रा XUV में सवार लोग पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे। वहीं, संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उनकी तलाशी ली गई। पुलिस ने दावा किया है कि कार की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले। इन पैकेट्स में से कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए गांजे की कीमत एक करोड़ 50 लाख रुपए है।

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उन्हें ओडिशा से गांजा लेकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 20-20 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वे एक-दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपी 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा की खेप लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस की चेकिंग को देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। वहीं, पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में महोबा के उमेश अहिरवार और महिपाल को पकड़ा है।

महोबा पुलिस से संपर्क साध रही सोनभद्र पुलिस

तस्करी के इस मामले में पिपरी थाने में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। सोनभद्र पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उड़ीसा में इन्होंने गांजे की डिलीवरी किससे ली थी, उसकी भी जांच की जा रही है और महोबा में डिलीवरी किसे देनी थी, इस बारे में भी महोबा पुलिस से बातचीत करके जानकारी जुताई जा रही है।

Updated on:
01 Oct 2026 04:56 pm
Published on:
01 Oct 2026 04:56 pm
Also Read
View All
ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा