सोनभद्र

सोनभद्र के ओबरा में छात्र कर्फ्यू, दो गुटो में हुई मारपीट, जबरन उठाए गए अनशनरत छात्र, भारी फोर्स तैनात

छात्रों के आंदोलन के बाद सोनभद्र के ओबरा में छात्र कर्फ्यू, जबरन अनशन से उठाए गए छात्र, कई थानों की पुलिस तैनात।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 10:31 PM IST
Student Curfew in Sonbhadra
सोनभद्र में छात्र कर्फ्यूू

सोनभद्र. छात्रों का आंदोलन आखिकार बवाल के रूप में सामने आया। बीते चालीस दिनों से ओबरा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहा छात्रों धरना आखिरकार आमरण अनशन में तब्दील हो गया। छात्रों ने शहर में छात्र कर्फ्यू की घोषणा कर दी और जुलूस निकालकर नगर के के प्रतिष्ठान, दुकान और कॉलेजों को बंद करा दिया। दरअसल बीते दिन कालेज प्रबन्धन से वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने मंगलवार को छात्र कर्फ्यू की घोषणा के बाद आमरण अनशन पर बैठ गए। छात्र नेता दूर दराज से आये छात्रों के किराए और कॉलेज कैम्पस के अंदर और बाहर बह रहे नाले को दुरुस्त कराने की अपनी मांग पर अड़ गए।

इसे भी पढ़ें


इस दौरान छात्रों का समूह छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव के नेतृत्व में कालेज प्रबंधन से कालेज को बंद कराने की बात करने प्राचार्य आईबी सिंह के चैम्बर में पहुंच गया, जहां दूसरा छात्र समूह छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में कालेज बन्द न करने पर अड़ गया फिर क्या था दोनों गुटों में मारपीट हो गयी, मामला बढ़ता देख प्रबन्धन ने पूलिस को सूचित किया इस दौरान तीन छात्रों की हालत गड़बड़ हो गयी।

पुलिस ने आनन फानन में पवन पटेल, अजित कुशवाहा और एक अन्य छात्रों को परियोजना अस्पताल में भर्ती करवाया, दूसरा गुट भी कालेज के बाहर धरने पर बैठ गया, पूरे दिन पुलिस हांफती रही और दोनो गुटों को मनाने का प्रयास करती रही। आखिरकार रात होते-होते कई थानों की पुलिस पीएससी सदर एसडीएम विशाल यादव और अपर पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंची। जबरन दोनों गुटों को उठा लिया गया, जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया। उप जिलाधिकारी विशाल यादव ने बताया कि छात्रों को धरना स्थल से उठा लिया गया है कार्यवाही अभी नहीं की गयी है।

by JITENDRA KUMAR

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा