17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में शुरू हुआ अन्तर्राष्ट्रीय कालीन मेला, 60 देशों से आए 400 कालीन कारोबारी, केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

बनारस में हुआ 34वें अन्तर्राष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन, वस्त्र मंत्री अजय टम्टा ने किया उद्घाटन, 60 देशों से पहुंचे खरीदार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Oct 2017, 7:28 PM IST

Carpet Expo Varanasi 2917

कारपेट एक्सपो 2017 वाराणसी

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में मंगलवार को 34वें अन्तर्राष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कालीन मेले में 60 देशों के 400 बयर्स भाग लेंगे। इसके अलावा देश से भी बड़े कारपेट बायर्स इसमें शिरकत करेंगे। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित कालीन मेले का उदद्याटन केन्द्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेक्सटाइलस सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाए हैं। कालीन उद्योग के विकास के प्रति सरकार संकल्पित है। यह उद्योग टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का एक तिहाई हिस्सा अकेले कवर कर रहा है। मूल रूप से यह उद्योग पंरपरागत रूप से काम करने वालो कारीगरों का है। मोदी सरकार लगातार तीन सालों से इसे गति देने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।

अजय टम्टा ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार से शुरू चार दिवसीय 34वें कारपेट एक्सपो का दीप प्रजल्वित करके उद्घाटन किया। समारोह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होने कहा कि परंपरागत रूप से कालीन बुनकरों को प्रशिक्षित कर इस कला के माध्यम हम विदेशों में भी भारतीय कालीन उद्योग की पहचान को बढ़ा रहे है।


भारत में भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, जयपुर कश्मीर, पानीपत समेत कई ऐसे स्थान है जिन्हें कालीन उद्योगों के लिए जाना जाता है। यह भी अपने आप में एक ब्रांड है। इस मेले में लगभग 60 देशों के 400 विदेशी आयातक शामिल हो रहे हैं। यह कालीन उद्योग के लिए अच्छा संकेत है। फेयर के सफल आयोजन पर उन्होने कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन कांउसिल को बधाई दी है।

कारपेट एक्सपो के माध्यम से कालीन निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। काउंसिल और सरकार के प्रयासों से कालीन उद्योग का निर्यात दस हजार करोड़ से भी अधिक हो चुका है। यह उद्योग अंतिम पंक्ति में खड़े कमजोर व्यक्ति की मदद कर रहा है। काउंसिल द्वारा आयोजित इस मेले से भारत की कला को विश्व स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार और व्यापार बढ़े, इस पर मंत्रालय सदैव सहयोग करने को तत्पर है। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल उद्योग 33 हजार करोड़ का हो चुका है। कारीगरों, कालीन बुनकरों और निर्यातकों को सहयोग कर इसे और बढ़ाया जा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि कालीन उद्योग को जीएसटी में राहत मिली है। इस दौरान केंद्रिय मंत्री ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भी भ्रमण किया।
कांउसिल के चेयरमेन महावीर शर्मा ने कहा भारतीय कालीन एक्सपो एशिया के सबसे बड़े कालीन मेलों में से एक है, जहां एक ही छत के नीचे अनेकों प्रकार के क्वालिटी डिजायन के उत्पाद प्रदर्शित किये गये. कालीन उत्पाद में उत्पाद के कच्चे माल जूट, काटन, सिल्क, ऊन आदि का प्रयोग होता है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। यह ऐसा उद्योग है जो किसी भी प्रकार का प्रदुषण नहीं करता है।

by MAHESH JAISWAL