17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालीन उद्योग की इस कैटेगरी में जीएसटी 18 से घटकर 5 प्रतिशत हुई तो निर्यातकों ने कहा हम खुश हैं

पहले जॉब वर्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी को लेकर निर्यातकों और कालीन बुनकरों ने जतायी थी नाराजगी और निकाला था बड़ा मार्च।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 6 Aug 2017, 7:28 PM IST

भदोही. जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा टेक्सटाइल के क्षेत्र में जॉब वर्क पर लगाये गए जीएसटी को 18 फीसदी से कम करते हुए पांच फीसदी किये जाने के फैसले का कालीन उद्योग से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। कालीन उद्यमी इसे शून्य किये जाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर भदोही में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के बाद उद्योग से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों ने भी वित्त मंत्री से लेकर राज्य के मंत्रियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई थी। जॉब वर्क पर जीएसटी दर पर बड़े पैमाने पर हुए कटौती से उद्यमियों ने राहत की सांस जरूर ली है लेकिन जानकारों की माने तो इसे लेकर कागजी प्रक्रियाओं का काम बढ़ जाएगा अगर यह शून्य होता तो अलग की कागजी प्रक्रियाओं का बोझ कम हो जाता।

कालीन उद्योग पर दो तरह के जीएसटी लगाए गए थे जिसमें उत्पाद पर 12 फीसदी और जॉब वर्क पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया गया था। कालीन की बिक्री पर लगाये गए 12 फीसदी को लेकर निर्यातकों में कोई विरोध देखने को नही मिला लेकिन मजदूरी पर लगाये गए 18 फीसदी जीएसटी को लेकर कालीन उद्योग के लोग परेसान हो गए। इसके कारण उन्होंने जॉब वर्क पर लगाये गए जीएसटी को हटाने लिए प्रयास करना शुरू किया लेकिन मंत्रालय द्वारा कोई ठोस अस्वासन नही मिला। जिसके बाद उद्योग से जुड़े हजारो बुनकर, मजदूर और उद्यमी सड़क पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बीते तीन दिन पूर्व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। एकमा सचिव पीयूष बरनवाल ने वित्त मंत्री के सामने सभी तरह की समस्याओं को रखा जिसे वित्त मंत्री ने गम्भीरता से सुना और सम्बन्धित फाइल को अपने पास रख लिया। वहीं कालीन निर्यात सम्वर्धन परिषद के चेयरमैन राजा शर्मा भी दिन रात दिल्ली में रहकर विभिन्न मंत्रियों को अधिकारियों से मुलाकात कर उद्योग की बातों को रखते रहे। उद्योग का मानना है कि सामूहिक प्रयास से सफलता मिली है और जीएसटी दर घटाए जाने से उन्हें राहत मिली है। इस निर्णय का अब्दुल रब अंसारी, एकमध्यक्ष गुलाम शर्फुद्दीन अंसारी, रवि पाटोदिया, शिव सागर तिवारी, फिरोज अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता, इम्तियाज अंसारी समेत कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों ने स्वागत किया है।