सोनभद्र

भूत-प्रेत का चक्कर बताकर तांत्रिक ने विवाहिता को पांच दिन तक अपने पास रखकर किया…

पति के साथ झाड़-फूंक कराने तांत्रिक के पास आई थी विवाहिता
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 9:00 AM IST
Rape
दुष्कर्म

सोनभद्र. यूपी में लगातार हो रहे आपराधिक काम रुकने का नाम नहीं ले रही है। आजकल महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं चाहे वह ट्रेन, हॉस्पिटल हो या अपना खुद का घर। वहीं अंधविश्वास में भी लोग दुष्कर्म का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना यूपी के सोनभद्र की है जहां एक गांव के नव विवाहित दंपति अंधविश्वास में फंसकर ओझा की शरण में गए। भूत-प्रेत बाधा का चक्कर होने का झांसा देकर ओझा ने विव‌ाहिता के संग दुष्कर्म किया।

पति के साथ झाड़-फूंक कराने तांत्रिक के पास आई थी विवाहिता

कई दिनों से बीमार विवाहिता ने खुद को ठीक करने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया। 19 वर्षीय विवाहिता अपने पति के साथ झाड़-फूंक कराने तांत्रिक के पास पहुंच गई। ओझा ने उन्हें भूत-प्रेत बाधा का चक्कर बताया। तांत्रिक ने महिला के पति से कहा कि महिला को यहां रुकना होगा। महिला को तांत्रिक ने पांच दिन तक अपने पास रखा और मौका देखकर उसके साथ रेप कर दिया। जिस दिन उसने रेप किया उस दिन विवाहिता के पति को साजिश का शिकार बनाकर कहीं बाहर भेज दिया।

पांच साल से झाड़-फूंक करता है ये तांत्रिक
तात्रिंक छोटेलाल कोल (40) अपने गांव बिरकुनिया में सोखा बनकर करीब पांच वर्षों से झाड़ फूंक करता था। कहा जा रहा है कि पांच दिनों से झाड़फूंक करा रही विवाहिता के साथ ओझा ने बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने से पहले सोखा ने उसके पति को किसी काम के बहाने बाहर भेज दिया था।


जब दूसरे दिन उसका पति वहां पहुंचा तो उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों मिलकर इस मामले को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला