4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही ने फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बुलाया घर और फिर…

लखनऊ में TGT की तैयारी कर रही थी युवती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

संत कबीर नगर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 15 Nov 2017, 9:43 AM IST

Rape

दुष्कर्म

बलिया. यूपी बलिया के खुटार थाने में तैनात सिपाही ने एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। अब सिपाही उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। पीड़ित युवती ने एसपी केबी सिंह को पत्र देकर मामले की शिकायत की है। इस पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक ने छात्रा को कार्यालय बुलाकर किया यह काम...


बतादें कि प्राइमरी स्कूल से रिटायर बलिया के हेडमास्टर की बेटी लखनऊ में रहकर टीजीटी कर रही है। वर्ष 2012 में उससे मेरठ निवासी खुटार थाने में तैनात सिपाही ने दोस्ती कर ली। फेसबुक के जरिए दोनों के बीच एक माह तक विचारों का आदान- प्रदान होता रहा। फिर दोनों ने एक दूसरे से मिलने की बात की। इसके बाद दोनों की मुलाकात लखनऊ में हो गई। बातों ही बातों में उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। युवती उसके झांसे में आ गई। पहले तो दोनों लखनऊ में इधर-उधर मुलाकात करते रहे, बाद में भरोसा होने पर वह युवती के लखनऊ स्थित कमरे पर भी पहुंचने लगा। उसका जब भी मन करता तो वह लखनऊ पहुंच जाता और एक दो दिन रुककर आ जाता।

यह भी पढ़ें- नौकरी के लिए घर ले गये पति-पत्नी, फिर दोस्त के साथ मिलकर कर दिया यह काम

इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए तो युवती इसका विरोध भी नहीं कर पाई क्योंकि उसने शादी करने का भरोसा दिलाया था। वर्ष 2017 से अब तक तमाम बार शारीरिक संबंध बना चुके सिपाही से युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। तब युवती को अहसास हुआ कि उसको छला गया है। मंगलवार को वह एसपी केबी सिंह के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इस पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश