4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक ने छात्रा को कार्यालय में बुलाकर किया यह काम…

बलिया में 10 वीं की छात्राा से छेड़खानी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 14 Nov 2017, 12:59 PM IST

flirting

flirting

बलिया : शिक्षक एवं छात्रा का रिश्ता पिता-पुत्री का होता है, लेकिन कलयुगी शिक्षकों को रिश्तों का भान कहां। जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र में 10 वीं की छात्रा ने स्कूल के अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी अध्यापक संतोष यादव को गिरफ्तार कर तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं, अध्यापक ने अपने उपर लगे आरोप का खण्डन करते हुए इसे साजिश करार दिया है।

जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र की निवासी एक किशोरी रामनाथ पाठक इण्टर कॉलेज मुरारपट्टी से 10 वीं कक्षा की छात्रा है। वह एनसीसी की भी कैडेट है। छात्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को शिक्षक ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर मार-पीट की धमकी देने लगा। वह शिक्षक के चंगुल से किसी तरह छूटकर दौड़ी-भागी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बतायी।

तहरीर के अनुसार शिक्षक पिछले एक माह से अश्लील इशारे एवं छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। पीड़िता की बड़ी बहन लालगंज पुलिस चौकी पहुंची और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।घटना से आहत छात्रा की बहन ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन जब स्कूलों में शिक्षकों द्वारा ही ऐसी हरकतें की जाएंगी तो एक दिन बेटियों का पढ़ना बंद हो जाएगा। तहरीर मिलतेे ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। हमने आरोपी को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षक का कहना है कि 31 अक्टूबर को मेरा मोबाइल फोन खो गया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराया था। संतोष के अनुसार जहां से मेरा फोन गुम हुआ था, वहां घटना के समय उक्त छात्रा ही अपनी सहेली के साथ गयी थी। इस संबंध में जब छात्रा से पूछा, तब उसने देख लेने की धमकी दी और आज यह आरोप लगा दिया।