खास खबर

बड़े काम का है ATM CARD, इसके इतने फायदे आप भी नहीं जानते होंगे

आपके अकाउंट की सुरक्षा तो quick app से हो जाएगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि एटीएम सिर्फ पैसे ड्रा करने के अलावा भी कई काम करता है।

2 min read
atm card benefit

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने कस्टमर को quick app के जरिए एक अनोखा तोहफा दिया है । इस ऐप से आप ATM कार्ड को ब्‍लॉक कर सकते हैं । ब्लॉक करने के साथ-साथ ATM को ऑन-ऑफ करने और पिन जनरेट करने की सुविधा उपलब्‍ध कराता है । यानी quick app से एटीएम कार्ड की सिक्‍योरिटी का पूरा इंतजाम केवल स्‍मार्टफोन के माध्‍यम से हो सकता है। आपके अकाउंट की सुरक्षा तो quick app से हो जाएगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि एटीएम सिर्फ पैसे ड्रा करने के सिवाय और भी बहुत सारे काम करता है। नहीं जानते, तो पढ़िए हमारी ये रिपोर्ट

बैंक बैलेंस की जानकारी

एटीएम कार्ड लगाकर आपको अपने अकाउंट में मौजूद बैलेंस की जानकारी मिनटों में मिल सकती है। इसके साथ ही मिनी स्टेटमेंट के जरिए हाल ही में किए ट्रांजेक्शन्स के बारे में भी जान सकते हैं ।

चेक बुक रिक्वेस्ट और चेक डिपॉजिट

एटीएम के माध्यम से आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल् और भी चेक से होने वाली पेमंट के चेक्स चेक ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं । इसके साथ ही अगर आप को नई चेकबुक की ज़रूरत है, तो आप एटीएम के माध्यम से रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

फंड ट्रांसफर

एटीएम कार्ड से आप किसी भी दूसरे अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। ये फंड रियल टाइम में ट्रांसफर होते हैं.

बिल पेमेंट

एटीएम कार्ड से आप कई यूटीलिटी बिल पेमेंट कर सकते हैं । यहां तक कि आप अपने टैक्स पेमेंट और फोन रीचार्ज़ के लिए भी एटीएम कार्ड यूज कर सकते हैं।

इन सबसे भी अच्छी बात ये हैे कि हर इंसान एटीएम कार्ड रख सकता है । क्रेडिट कार्ड की तरह इसे हासिल करने के लिए आपको चक्कर नहीं लगाने पड़ते । एटीएम कार्ड के लिए आपका बस बैंक में खाता होना चाहिए ।

Updated on:
17 Mar 2018 04:41 pm
Published on:
17 Mar 2018 04:23 pm